BREAKING: शराब घोटाले मामले में अग्रिम जमानत खारिज होते ही फरार हुआ केडिया, अब ACB के शिकंजे में

BREAKING: शराब घोटाले मामले में अग्रिम जमानत खारिज होते ही फरार हुआ केडिया, अब ACB के शिकंजे में

रांची: झारखंड शराब घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस करोड़ों के घोटाले की एक अहम कड़ी माने जा रहे, छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, केडिया लंबे समय से जांच एजेंसी की रडार पर थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरारी काट रहा थे। केडिया की गिरफ्तारी को ACB की एक बड़ी ब्रेकथ्रू कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

अब एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाकर अदालत में पेश करेगी और कस्टोडियल रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान शराब घोटाले के पीछे सक्रिय पूरे सिंडिकेट, पैसों की कथित हेराफेरी और संभावित राजनीतिक–प्रशासनिक गठजोड़ से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नवीन केडिया ने जांच से बचने के लिए शुरुआत से ही ACB के समन की अनदेखी की। बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वह जानबूझकर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ, जिससे उसकी भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद केडिया ने कानूनी राहत पाने के लिए ACB कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन अदालत ने उसकी दलीलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है।

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

कोर्ट से राहत न मिलते ही केडिया भूमिगत हो गया और अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलते हुए फरारी काटता रहा। ACB के रिकॉर्ड में वह लंबे समय से ‘फरार आरोपी’ के रूप में दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी को जांच एजेंसी इस बहुचर्चित घोटाले की कड़ियां जोड़ने वाली एक निर्णायक कार्रवाई मान रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य बड़े नामों पर भी शिकंजा कस सकता है।

Read More Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच