रायपुर में खून की रात: अंधेरे में दौड़ा-दौड़ाकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत

रायपुर में खून की रात: अंधेरे में दौड़ा-दौड़ाकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात हुए एक सनसनीखेज गैंगवार ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो युवकों पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला किया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है, वहीं गंभीर रूप से घायल अभय सारथी को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

CCTV फुटेज आया सामने, पूरी वारदात कैमरे में कैद
इस खौफनाक गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवकों को पीड़ितों का पीछा कर चाकू से हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है। फुटेज से स्पष्ट है कि हमलावर पूरी तैयारी और योजना के साथ मौके पर पहुंचे थे।

वारदात से पहले काटी गई इलाके की बिजली
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से हमला किया जा सके। इसके बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस गैंगवार को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को वारदात का कारण माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक