बिलासपुर में रेत-गिट्टी का काला खेल: रात के अंधेरे में डंपिंग, दिन में ट्रैक्टरों से सप्लाई; सो रहा प्रशासन

बिलासपुर में रेत-गिट्टी का काला खेल: रात के अंधेरे में डंपिंग, दिन में ट्रैक्टरों से सप्लाई; सो रहा प्रशासन

बिलासपुर। शहर में अवैध रेत और गिट्टी का कारोबार अब डंके की चोट पर चल रहा है। माफियाओं ने शहर के खाली प्लॉटों को अपना अघोषित डंपिंग यार्ड' बना लिया है। खेल कुछ ऐसा है कि रात के अंधेरे में भारी वाहनों से माल उतारा जाता है और दिन चढ़ते ही इसे महंगे दामों पर शहर भर में खपा दिया जाता है। ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग की नाक के नीचे यह सब हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

बिलासपुर और इसके बाहरी इलाकों में अवैध भंडारण का यह नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। माफिया रात में हाइवा और ट्रेलर के जरिए रेत-गिट्टी लाकर खाली जमीनों पर डंप कर देते हैं। सूरज निकलते ही कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टरों के जरिए इसकी सप्लाई शुरू हो जाती है। इस अवैध कारोबार से न केवल सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि अवैध खनन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

इन इलाकों में सज गए अवैध 'बाजार'

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

शहर के कई प्रमुख रास्तों और रिहायशी इलाकों में माफियाओं ने अपने ठिकाने बना लिए हैं। सबसे बुरा हाल सरकंडा, तिफरा और साइंस कॉलेज रोड और देवरीखुर्द का है:

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

  •  सरकंडा मुक्तिधाम रोड: यहां मार्क अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर रेत और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर देखे जा सकते हैं।
  •   साइंस कॉलेज रोड: कॉलेज से चांटीडीह बाजार जाने वाली सड़क के किनारे भारी मात्रा में निर्माण सामग्री डंप की जा रही है।
  •   तिफरा क्षेत्र: यदुनंदन नगर में शराब दुकान के पास की खाली जमीन को भी माफियाओं ने डंपिंग यार्ड बना दिया है।
  • देवरीखुर्द मेन रोड: देवरी खुर्द मुख्य सड़क पर भी बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री डंप की गई है। Fci रोड का हाल भी बेहाल है 

पहचान छिपाने के लिए हटा रहे नंबर प्लेट

अवैध परिवहन में लगे वाहन मालिक अब कानून को ठेंगा दिखाने का नया तरीका अपना रहे हैं। पकड़े जाने के डर से कई हाइवा और ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट या तो हटा दी गई है या उन्हें मिट्टी से ढक दिया गया है। हाल ही में खनिज विभाग ने कुछ वाहनों पर कार्रवाई की थी, जिनमें से ज्यादातर बिना नंबर के ही सड़कों पर दौड़ रहे थे। इससे साफ है कि माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं।

खेती वाले ट्रैक्टरों का निर्माण में इस्तेमाल

नियमों के मुताबिक, जिन ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन कृषि कार्य के लिए हुआ है, उनसे कमर्शियल सप्लाई नहीं की जा सकती। इसके बावजूद शहर में दिन-भर ऐसे सैकड़ों ट्रैक्टर रेत-गिट्टी ढोते नजर आते हैं। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण ये वाहन शहर की गलियों में बेखौफ घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

 

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग