अहमदाबाद में ‘ब्लैक ब्लड’ ठगी का पर्दाफाश, बुजुर्गों के दर्द को बनाते थे कमाई का जरिया, बैंक मैनेजर की सतर्कता से टूटा जाल

अहमदाबाद में ‘ब्लैक ब्लड’ ठगी का पर्दाफाश, बुजुर्गों के दर्द को बनाते थे कमाई का जरिया, बैंक मैनेजर की सतर्कता से टूटा जाल

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए ‘ब्लैक ब्लड स्कैम’ ने एक बार फिर बुजुर्गों को निशाना बनाकर की जा रही ठगी की खौफनाक तस्वीर उजागर कर दी है। साइबर क्राइम ब्रांच ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को डॉक्टर बताकर सीनियर सिटीजन से लाखों रुपये ऐंठ रहा था।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा बैंक ऑफ बड़ौदा के एक सतर्क बैंक मैनेजर की सूझबूझ से हुआ। दो दिनों से एक बुजुर्ग व्यक्ति लगातार अपनी एफडी से बड़ी रकम निकालने ब्रांच आ रहा था। बार-बार पैसे निकालने की वजह जानकर मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

CCTV में दिखी रेकी, मौके पर दबोचा गया ठग
सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर जेपी ठाकोर अपनी टीम के साथ बैंक पहुंचे। CCTV फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति बुजुर्ग पर नजर रखे हुए दिखा। पुलिस ने मौके से 35 वर्षीय मोहम्मद अमजद को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में पूरे ठगी नेटवर्क का खुलासा कर दिया।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

अस्पताल, बाजार और सत्संग—यहीं से चुनते थे शिकार
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग अस्पतालों, बाजारों और धार्मिक सत्संगों में अकेले और बीमार बुजुर्गों को निशाना बनाता था। पहले मददगार अजनबी बनकर उनसे सहानुभूति जताई जाती, फिर एक कथित नामी डॉक्टर ‘डॉ. दीवान’ का झूठा हवाला देकर भरोसा जीता जाता। गिरोह का एक सदस्य फोन पर पुराने मरीज की भूमिका निभाता और दावा करता कि उसकी मां को इसी डॉक्टर ने ठीक किया है, जबकि दूसरे अस्पतालों में 15 लाख रुपये खर्च हो चुके थे।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

‘काला खून’ निकालने का नाटक, एक बूंद की कीमत 7,000 रुपये
विश्वास में लेने के बाद आरोपी बुजुर्ग के घर जाकर इलाज का ढोंग रचते। सुई चुभाकर ‘काला खून’ निकलने का नाटक किया जाता और दावा किया जाता कि शरीर में जहरीले थक्के जम गए हैं। डराकर कहा जाता कि इस काले खून की हर बूंद की कीमत 7,000 रुपये है। अहमदाबाद में एक बुजुर्ग से इस गिरोह ने करीब 4 लाख रुपये पहले ही ठग लिए थे, जबकि अतिरिक्त 2.5 लाख रुपये लेने के लिए जब उन्हें बैंक भेजा गया, तब पूरा खेल उजागर हो गया।

पुलिस की कार्रवाई जारी
फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने बुजुर्गों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी चमत्कारी इलाज या अनजान डॉक्टर के झांसे में न आएं।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार