बिलासपुर: नाबालिग लड़कियों ने चुराई मंदिर की दानपेटी; CCTV फुटेज से खुला राज

बिलासपुर।  बिलासपुर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित लोगों और पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि अशोक नगर के अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां इस चोरी की घटना में शामिल थीं। फुटेज में साफ दिखा कि किस तरह तीनों लड़कियां मंदिर की दानपेटी के पास पहुंचीं और उसे उठाकर वहां से लेकर भाग गईं।

मंदिर समिति की सूचना पर सरकंडा थाने को इस मामले की पूरी जानकारी दी गई। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि दानपेटी चोरी करने के बाद इन नाबालिगों ने उसे गणपति हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

Read More आरक्षण नियमों के उल्लंघन पर हाईकोर्ट सख़्त, बिजली कंपनी से माँगा हलफ़नामा

पुलिस और नाबालिगों के परिजनों की मौजूदगी में तीनों से पूछताछ की गई। अपनी गलती महसूस करते हुए, युवतियों के परिजनों ने समाज और परिवार के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी। चूंकि तीनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई से बचा लिया। तीनों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Read More छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

 

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल