बस्तर पुलिस का बड़ा अभियान: स्कूल के पीछे नशा बेचते तस्कर को दबोचा, 12.86 लाख के कैप्सूल बरामद

बस्तर पुलिस का बड़ा अभियान: स्कूल के पीछे नशा बेचते तस्कर को दबोचा, 12.86 लाख के कैप्सूल बरामद

जगदलपुर/बस्तर: छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने ‘नशामुक्त बस्तर’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। बोधघाट थाना पुलिस ने मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे मोहम्मद सिराज को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 240 नग ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन कैप्सूल जब्त किए गए, जिनकी बाजार कीमत 12,86,400 रुपये से अधिक है।

कार्रवाई का क्रम
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नशीली दवाओं की खेप खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और रंगे हाथ मोहम्मद सिराज को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

पुराना नशा कारोबार का खिलाड़ी
पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी मोहम्मद सिराज पुराना अपराधी है। वह वर्ष 2023 में भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी थी।

Read More फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। बस्तर पुलिस ने कहा कि “नशामुक्त बस्तर अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Read More सूडा के नोटिस में बड़ा खुलासा: 40 नगरीय निकायों में 400 करोड़ के विकास कार्य सिर्फ फाइलों में, 2018 से चल रही कागजी खानापूर्ति; पोर्टल पर भी फर्जीवाड़ा

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार