रायपुर में बड़ी कार्रवाई: नव वर्ष से पहले नशे पर वार, एमडी ड्रग्स तस्कर पुलिस के शिकंजे में

रायपुर में बड़ी कार्रवाई: नव वर्ष से पहले नशे पर वार, एमडी ड्रग्स तस्कर पुलिस के शिकंजे में

रायपुर। नव वर्ष 2026 के जश्न से पहले रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एमडी ड्रग्स की सप्लाई में लिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यू ईयर ईव के दौरान फार्म हाउस और क्लबों में आयोजित पार्टियों में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की सप्लाई करने की तैयारी में था।

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ चौक स्थित नरैय्या तालाब के पास एक युवक मादक पदार्थ के साथ खड़ा है और उसे खपाने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के बाद एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल करीम उर्फ समीर, निवासी पाटन, जिला दुर्ग बताया।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

एमडी ड्रग्स और मोबाइल फोन बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम 790 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स और 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामान की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई है।

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

पार्टियों में सप्लाई की थी योजना
पुलिस के अनुसार आरोपी न्यू ईयर ईव के दौरान शहर के क्लबों और फार्म हाउस पार्टियों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की योजना बना रहा था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से रोक लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच