शराब घोटाले में बघेल परिवार की बढ़ी मुसीबत: चैतन्य के खिलाफ 3890 पन्नों का चालान पेश और 250 करोड़ के लेनदेन का दावा

शराब घोटाले में बघेल परिवार की बढ़ी मुसीबत: चैतन्य के खिलाफ 3890 पन्नों का चालान पेश और 250 करोड़ के लेनदेन का दावा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कानूनी मुश्किलें अब और गहरा गई हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानी ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में उनके खिलाफ 3890 पन्नों का भारी-भरकम आठवां पूरक चालान पेश किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले की काली कमाई में से करीब 200 से 250 करोड़ रुपये चैतन्य बघेल तक पहुंचे हैं। इधर कोर्ट ने मामले से जुड़े निरंजन दास को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है जबकि सौम्या चौरसिया को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। इस नए खुलासे के बाद अब चैतन्य बघेल का जेल से बाहर आना नामुमकिन नजर आ रहा है।

व्हाट्सऐप चैट ने खोली पोल और अफसरों पर गिरी गाज

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि यह बड़ा खुलासा सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर जैसे रसूखदारों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट से हुआ है। जांच में सामने आया है कि चैतन्य बघेल ने शराब माफियाओं की मदद से करीब 1000 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद करने में अहम भूमिका निभाई। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार चैतन्य ने करीब 16 करोड़ रुपये का सीधा फायदा उठाकर उसे अपने बिजनेस में लगाया। इस बीच कोर्ट की कार्यवाही में निरंजन दास की रिमांड बढ़ने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

 

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

फर्जी फ्लैट और रीयल एस्टेट में खपाई गई काली कमाई

 

जांच एजेंसियों का आरोप है कि चैतन्य बघेल ने त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम प्रोजेक्ट में फर्जी तरीके से फ्लैट खरीदने का नाटक रचा और 5 करोड़ रुपये डकारे। ये फ्लैट कर्मचारियों के नाम पर बुक किए गए थे लेकिन इनका असली मालिक चैतन्य को बताया जा रहा है। 18 जुलाई से जेल में बंद चैतन्य पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी बैंक एंट्री और कैश के जरिए करोड़ों रुपये रीयल एस्टेट में निवेश किए। यह पूरी रकम अनवर ढेबर के जरिए सिंडिकेट बनाकर उगाही गई थी।

घोटाले का पूरा कच्चा चिट्ठा

छत्तीसगढ़ का यह शराब घोटाला अब तक का सबसे चर्चित मामला बन गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि तत्कालीन सरकार के दौर में आईएएस अधिकारियों और कारोबारियों ने मिलकर एक ऐसा सिंडिकेट बनाया जिसने सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाया। अब जब 3890 पन्नों का पुलिंदा कोर्ट के सामने है तो कई और बड़े नामों की नींद उड़ना तय है। रसूख के दम पर काली कमाई का जो महल खड़ा किया गया था उसकी एक-एक ईंट अब बिखरती नजर आ रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच