दंतेवाड़ा में कानून पर हमला: कोर्ट आए DSP पर महिला और उसके साथी ने किया हमला, गिरफ्तार

दंतेवाड़ा में कानून पर हमला: कोर्ट आए DSP पर महिला और उसके साथी ने किया हमला, गिरफ्तार

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिले में सुकमा के डीएसपी तोमेश वर्मा पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हमले में शामिल महिला वही बताई जा रही है, जिसने डीएसपी वर्मा के खिलाफ पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महिला अपने रिटायर्ड फौजी साथी के साथ दुर्ग जिले से करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय कर दंतेवाड़ा पहुंची थी। आरोप है कि दोनों ने डीएसपी को चाकू की नोक पर लगभग दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारदार हथियार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घायल डीएसपी का उपचार दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जारी है।

सरकारी कार्य से दंतेवाड़ा पहुंचे थे डीएसपी
डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में पदस्थ हैं। वे किसी शासकीय कार्य से दंतेवाड़ा सत्र न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान महिला और उसका पुरुष सहयोगी भी कोर्ट परिसर में मौजूद थे।

कार में बैठते ही किया हमला
बताया जा रहा है कि मुलाकात और संक्षिप्त बातचीत के बाद दोनों आरोपी डीएसपी की गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में बैठते ही महिला ने चाकू निकालकर डीएसपी को धमकाया और वाहन को इधर-उधर ले जाने के लिए दबाव बनाने लगी। जैसे ही गाड़ी कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर टीवीएस शोरूम के पास पहुंची, महिला के साथ मौजूद रिटायर्ड फौजी ने डीएसपी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी
हमले के बाद डीएसपी को गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने स्वयं को बचाने के लिए गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली। बीच सड़क पर हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को काबू में ले लिया। डीएसपी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने बताया कि डीएसपी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

एक वर्ष पहले दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला
पुलिस के अनुसार आरोपियों और डीएसपी तोमेश वर्मा के बीच पूर्व से परिचय था। महिला ने 20 दिसंबर 2024 को दुर्ग जिले के मोहननगर थाना में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि 31 अगस्त 2024 को डीएसपी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता