48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी

कोटा : 48 घंटे भी नहीं बीते की फिर से माल गाडी बेपटरी हो गई l लगातार हो रहे रेल हादसे से रेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आ रही हैं l  करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सोमवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेलवे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा रेल हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ दिखाई दिया, जबकि इंजन कुछ दूरी तक आगे बढ़ने के बाद रुक गया और पीछे के डिब्बे बेपटरी हो गए।

घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैक के पास काम के दौरान जेसीबी का बकेट ट्रेन की चपेट में आ गया, जबकि अन्य के अनुसार कुछ युवक बकेट लेकर रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी वहां पहुंच गई और हादसा हो गया।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

हालांकि रेलवे ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची तथा बहाली कार्य शुरू कर दिया गया। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

11 जुलाई को बिलासपुर स्टेशन के पास हुआ था हादसा 

हाल ही में 11 जुलाई को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर ओवेरब्रिज के निचे मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से निचे उतर गया था , हालाँकि ट्रेन की गति धीमी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई l  

 

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग