नेताओं के साथ फोटो दिखाकर रसूख झाड़ने वाला महाठग दीपक टंडन का एक और कारनामा अब उरकुरा के पिंटू से ठगे 62 लाख

नेताओं के साथ फोटो दिखाकर रसूख झाड़ने वाला महाठग दीपक टंडन का एक और कारनामा अब उरकुरा के पिंटू से ठगे 62 लाख

रायपुर। शहर के तेलीबांधा इलाके में रसूखदार ठग दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर ने एक और व्यक्ति से जमीन का झांसा देकर 62 लाख रुपये की चपत लगा दी है। उरकुरा निवासी पिंटू मंडल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दीपक ने उसे जोरा इलाके में करीब 9 एकड़ जमीन दिखाने के नाम पर जाल में फंसाया और किश्तों में लाखों रुपये ऐंठ लिए। खुद को बड़ा आदमी बताने वाला यह ठग अब पैसे मांगने पर फोन नहीं उठा रहा है और घर से भी लापता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है क्योंकि इस ठग के तार बड़े नेताओं और पुराने विवादों से जुड़े हुए हैं।

 

नेताओं के साथ फोटो और रसूख का ऐसा चश्मा कि शिकार खुद जाल में खिंचा चला आए

Read More सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी

पीड़ित पिंटू मंडल ने पुलिस को बताया कि राहुल और अमित शर्मा के जरिए उसकी मुलाकात 2023 में दीपक से हुई थी। दीपक ने बड़ी चालाकी से उसे जोरा गांव की कीमती जमीन दिखाई और फर्जी वेबसाइट के जरिए भरोसा जीत लिया। पिंटू ने लोगों से ब्याज पर पैसे लेकर 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच कुल 62 लाख रुपये दीपक को थमा दिए। ठग की कार्यशैली इतनी शातिर है कि वह बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर लोगों को डराता और धमकाता भी है। उसकी पहुंच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय,, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, गुरु खुशवंत साहब जैसी हस्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर उसे ठगी के औजार के रूप में इस्तेमाल करता रहा है।

Read More किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

 

महिला अफसर पर आरोप लगाकर बटोरी थीं सुर्खियां अब खुल रही है काली कुंडली

 

दीपक टंडन कोई नया नाम नहीं है वह तब चर्चा में आया था जब उसने दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने दावा किया था कि अफसर ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये और गाड़ी ठग ली हालांकि डीएसपी ने इन आरोपों को झूठा बताकर इसे ब्लैकमेलिंग की साजिश करार दिया था। सूत्रों की मानें तो दीपक का पुराना रिकॉर्ड ही ठगी का रहा है। 2018 में सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर पैसे वसूलने की एफआईआर दर्ज हुई थी। तब उसने राजस्व निरीक्षक परीक्षा का पेपर दिलाने के नाम पर युवाओं से वसूली की थी।

 20251217_095846

नेताओं के नाम पर ठगी अब प्रदेश भर में दर्जनों शिकायतें 

तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है और व्हाट्सऐप चैट के सबूतों की जांच की जा रही है। अब तक लोग उसके रसूख और ऊंचे संपर्कों के डर से सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे लेकिन एक शिकायत होने के बाद कई और पीड़ित अब थाने की चौखट तक पहुँचने लगे हैं। पुलिस की टीमें अब इस शातिर ठग की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Screenshot_20251217_091754_Samsung Notes

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार