Ambikapur Jail Scandal: कैदी को मिला VIP ट्रीटमेंट, VIDEO में खुलासा, मोबाइल, मिनरल वाटर और परिजनों को फुल एंट्री

Ambikapur Jail Scandal: कैदी को मिला VIP ट्रीटमेंट, VIDEO में खुलासा, मोबाइल, मिनरल वाटर और परिजनों को फुल एंट्री

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैदी को नियमों के खिलाफ ‘VIP ट्रीटमेंट’ दिए जाने का खुलासा हुआ है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कैदी को मोबाइल, मिनरल वाटर और परिजनों के साथ रहने तक की खुली छूट दी गई थी। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

जेल वार्ड बना ‘घर’, परिजनों को फुल एक्सेस
जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ जेल से ट्रांसफर होकर आए कैदी 61 वर्षीय गुरुबख्श सिंह को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को अटेंडेंट के रूप में आने-जाने और साथ रहने की अनुमति दी थी। लेकिन इसी छूट का दुरुपयोग करते हुए परिजन जेल वार्ड को निजी जगह की तरह इस्तेमाल करने लगे।25_1774763420

मोबाइल, घर का खाना और मिनरल वाटर, सब कुछ ‘फ्री मूवमेंट’
सूत्रों के अनुसार, कैदी को न सिर्फ घर का खाना उपलब्ध कराया जा रहा था, बल्कि परिजन खुलेआम मोबाइल फोन लेकर वार्ड में आ-जा रहे थे। इतना ही नहीं, कैदी को मिनरल वाटर और अन्य सुविधाएं भी दी जा रही थीं, जो जेल नियमों का सीधा उल्लंघन है।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

VIDEO सामने आते ही मचा हड़कंप
जैसे ही इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया, जेल प्रशासन हरकत में आ गया। शिकायत मिलने पर जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जेल वार्ड का ताला खुला था और कैदी के परिजन अंदर-बाहर आ-जा रहे थे।24_1774761703

Read More खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए

मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही कैदी के परिजनों की जेल वार्ड में एंट्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सिस्टम पर सवाल: नियमों की धज्जियां या मिलीभगत?
इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही थी या फिर अंदरूनी मिलीभगत का मामला?27_1774761771

प्रशासन की चुप्पी
इस पूरे मामले में जेल सुपरिटेंडेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्या जेल सिस्टम में ‘VIP ट्रीटमेंट’ का यह खेल नया है या लंबे समय से चल रहा है?

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी