रायपुर में आज IPL का महामुकाबला: RCB VS KKR भिड़ंत पर सबकी नजर, शाहरुख खान की एंट्री की चर्चा, मौसम बना चुनौती

रायपुर में आज IPL का महामुकाबला: RCB VS KKR भिड़ंत पर सबकी नजर, शाहरुख खान की एंट्री की चर्चा, मौसम बना चुनौती

रायपुर: Indian Premier League के रोमांच के बीच आज Raipur का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। शाम 7:30 बजे होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगे। मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने रायपुर पहुंच सकते हैं। इससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

हालांकि मैच से पहले मौसम भी बड़ा फैक्टर बनता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शाम के समय आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे मुकाबले पर असर पड़ सकता है। इसके बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।raipur 02raipur 01

Raipur Traffic Police ने मैच को लेकर विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए परसदा और कोसा पार्किंग निर्धारित की गई है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्री सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो।

Read More रायपुर में नगर निगम के नलों से आया पीला और मटमैला पानी, 7 से ज्यादा इलाकों में बढ़ी परेशानी

मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया। बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स और डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर और स्लोअर डिलीवरी पर फोकस किया। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि रायपुर में आज रोमांच, चौकों-छक्कों और स्टार पावर से भरपूर मुकाबला देखने को मिलेगा।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार

Latest News

छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गाय-बैलों की होगी विशेष पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गाय-बैलों की होगी विशेष पूजा-अर्चना
बलौदाबाजार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटे की हत्या का बदला लेने पिता ने दी सुपारी, 1000 CCTV कैमरों ने खोला राज
दीपक टंडन के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी! अब पत्नी बरखा पर भी FIR, ट्रांजिट रिमांड की तैयारी
दुर्ग में विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग रेफर
रायपुर में फिर लगी आग: VIP रोड के श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भड़की आग, इलाके में मचा हड़कंप
रायगढ़ में अंधविश्वास का काला सच: शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार
भूपेश बघेल ने निभाई सोंटा प्रहार की अनोखी परंपरा, हाथों पर सहा कोड़े का वार; प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
अंबिकापुर में अनोखे अंदाज में मना कुकुर तिहार, बेजुबान डॉग्स को तिलक लगाकर पहनाई गई फूलों की माला
रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, भारतीय लड़कियों संग डांस बना विवाद की वजह, बाजार में लगा लंबा जाम
दिवाली के पटाखों ने बिगाड़ी राजधानी की हवा, रात 1 बजे AQI 1513 पहुंचा, सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं
दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान
उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर