छत्तीसगढ़ के  कांग्रेस विधायक,  एक पत्रकार की खबर से बौखलाए और दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, मिडिया जगत में आक्रोश, एसपी से संबंधित पत्रकार ने किया  शिकायत.

छत्तीसगढ़ के  कांग्रेस विधायक,  एक पत्रकार की खबर से बौखलाए और दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, मिडिया जगत में आक्रोश, एसपी से संबंधित पत्रकार ने किया  शिकायत.

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, एक पत्रकार की खबर से बौखलाए और दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, मिडिया जगत में आक्रोश, एसपी से संबंधित पत्रकार ने किया शिकायत. बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार में एक बार फिर पत्रकार के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। उनके ऊपर हो रहे हमले और […]

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, एक पत्रकार की खबर से बौखलाए और दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, मिडिया जगत में आक्रोश, एसपी से संबंधित पत्रकार ने किया शिकायत.

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार में एक बार फिर पत्रकार के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। उनके ऊपर हो रहे हमले और बेबुनियादी कार्यवाही को मुद्दा बनाकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भले ही विपक्ष में बैठी कांग्रेस सवाल खड़े करते हुए भाजपा सरकार के ऊपर दोषारोपण कर रही हो, लेकिन इसके विपरित कांग्रेस विधायक पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है इस मामले में पत्रकार ने एसपी समेत के थाने में खिसियाए कांग्रेस विधायक की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Read More 4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी

ताजा मामला बलौदा बाजार में एनडीटीवी के पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला को खबर लिखने के मामले में सामने आया है। एक खबर से नाराज भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र साव पर पत्रकार ने फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला ने एसपी और कोतवाली थाने शिकायत दर्ज करा कार्यवाही की मांग की है।

Read More TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ

एक नजर पूरे मामले पर.

मिली जानकारी के अनुसार दीपेंद्र शुक्ला को विधायक के तरफ से 14 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे फोन किया गया, जिसमें पत्रकार द्वारा दिखाई गई खबर पर विधायक द्वारा धमकाया गया है। दीपेंद्र शुक्ला ने एनडीटीवी में भाटापारा शहर थाना में विधायक इंद्र साव द्वारा किए गए प्रदर्शन पर एक खबर प्रकाशित की थी। एक निजी जमीन के मामले को लेकर भाटापारा विधायक धरने पर बैठे तो ऐसे में जागरूक पत्रकारों सहित दीपेंद्र शुक्ला द्वारा भी विधायक का ध्यान भाटापारा नगर की समस्या पर आकर्षित कराते हुए समाचार का प्रकाशन किया गया था। महत्वपूर्ण बात यह कि इस बात से नाराज होकर कांग्रेस विधायक ने पत्रकार को मोबाइल नंबर 70007 80558 से पत्रकार के मोबाइल नंबर 7415341789 पर धमकी भरा फोन किया। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं धमकी के बाद से बलौदा बाजार में निवासरत पत्रकार की पहचान करने के लिए पत्रकार के व्हाट्सएप की डीपी से फोटो निकालकर कुछ लोग सुबह 10 बजे पत्रकार के घर का पता तलाश करते हुए बलौदा बाजार में अन्य पत्रकारों से मिले। इस बात की जानकारी होने पर जहां पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला ने एहतियात के तौर पर घटना की जानकारी दोपहर में पुलिस को दी। साथ ही बलौदा बाजार के अन्य पत्रकारों को भी घटना की जानकारी दी। इस बात की जानकारी पर अलर्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बलौदा बाजार ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, इस दौरान कार्रवाई करने की मांग करते हुए दीपेंद्र शुक्ला ने आवेदन दिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों पत्रकारों के ऊपर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। सरगुजा से बस्तर तक के पत्रकार को प्रताड़ित किया जा रहा है। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए लंबे समय से चली आ रही पत्रकारों की मांग की चर्चा एक बार फिर जोरों पर है। हालांकि इस दिशा में सरकार अब तक कोई खास कदम नहीं उठाई है। इधर बस्तर में फर्जी कार्रवाई के बाद अब बलौदा बाजार के पत्रकार को धमकी भरा फोन आने के बाद जिले के पत्रकार और संघ अलर्ट हो गया है।

बता दें कि दीपेंद्र शुक्ला मूलतः छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सरगुजा के रहने वाला हैं। जो विगत 15 वर्षों से पत्रकारिता के व्यवसाय से जुड़कर जनता की आवाज को मुखर होकर उठा रहे हैं। सरगुजा, हैदराबाद, रायपुर, बिलासपुर में अलग अलग संस्थानों के लिए पत्रकारिता कर चुके हैं। इन दिनों वे बलौदा बाजार में एनडीटीवी के जिला प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी कई रिपोर्ट पर सरकार ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही किया है।स्वच्छ और मुखर छवि वाले पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला को एक मुखर पत्रकार के रूप में जाना जाता है, जो अपनी लेखनी से जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने भाटापारा में जल भराव और साफ सफाई की व्यवस्था पर मुखरता के साथ खबर प्रकाशित की थी। साथ ही जब जन सरोकार और आम जन से जुड़ी समस्या को छोड़कर निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक का लगाव निजी जमीन के विवाद के मामले में होता दिखाई दिया तो उन्होंने बेबाकी के साथ नगर की समस्या बताते हुए खबर लिखी। बताया जा रहा है कि इस खबर से विधायक और उनके चाहने वाले नाराज हैं, जिसके कारण ही पत्रकार को धमकी दी गई है। बता दें कि भाटापारा विधायक पूर्व में वार्ड पार्षद थे, जिन्हें कांग्रेस के नेताओं के अंतर कलह की वजह से कांग्रेस ने भाटापारा विधानसभा से खड़ा किया था, यहां सीधे मुकाबले में भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि इसके बाद से विधायक इंद्र साव किसी से भी सीधे मुंह बात नहीं करते। कुछ माह पहले भी इसी तरह से खबर को लेकर एक अन्य पत्रकार को भी वे झूठे मुकदमे में फंसा देने के लिए धमका चुके हैं।
बहरहाल पुलिस अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह से धमकी दिए जाने की बात निकलकर सामने आई है उससे कहीं ना कहीं प्रशासन अलर्ट है, क्योंकि हाल ही में बलौदा बाजार में हुई आगजनी हिंसा मामले के तुल पकड़ने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
इधर घटना की जानकारी होने पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने पत्रकारों को चौथा स्तंभ बताते हुए उनके कामकाज को लेकर इस तरह से धमकी किए जाने के कृत्य की निंदा की है वहीं पत्रकार शुक्ला को जान से मारने की धमकीं देने के आरोप में राष्ट्रीय जगत विजन के रिपोर्टर ने विधायक साव से उनका पक्ष जानने संपर्क किया तो उनसे संपर्क नही हो पाया ।

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर