रायपुर के बार में खूनी बवाल: किराना व्यापारी के सिर पर बीयर की बोतल से हमला, लहूलुहान हालत में छोड़ा, आरोपी फरार

रायपुर के बार में खूनी बवाल: किराना व्यापारी के सिर पर बीयर की बोतल से हमला, लहूलुहान हालत में छोड़ा, आरोपी फरार

रायपुर: रायपुर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें रायपुरा चौक स्थित एक बार में देर रात युवक ने किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल की रात जामगांव निवासी संदीप अग्रवाल अपने मित्र अनिवेश प्रताप सिंह के साथ बार पहुंचे थे। देर रात दोनों बाहर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार से पहुंचे आरोपी ने संदिग्ध तरीके से वाहन रोका, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों अंदर चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे बार के अंदर पहुंचा और अचानक गाली-गलौज करते हुए फ्रिज से बीयर की बोतल उठाकर संदीप के सिर पर वार कर दिया। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद उनके साथी ने बीच-बचाव कर स्थिति को और बिगड़ने से रोका, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत रंजिश या अचानक हुए विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने शहर के बार और सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More Raipur News: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज में करोड़ों रुपये और कार मांगने की शिकायत पर FIR

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल