फर्जी RTO चालान का जाल: APK फाइल से मोबाइल हैक कर युवक के खाते से 7.42 लाख पार, रायपुर में साइबर ठगों का नया हाईटेक तरीका

फर्जी RTO चालान का जाल: APK फाइल से मोबाइल हैक कर युवक के खाते से 7.42 लाख पार, रायपुर में साइबर ठगों का नया हाईटेक तरीका

रायपुर: राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर एक युवक से 7.42 लाख रुपये की ठगी कर ली गई हैं। टिकरापारा थाना क्षेत्र के आरडीए कॉलोनी निवासी रोहित पाल को अज्ञात कॉलर ने खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर लंबित ई-चालान का हवाला दिया और भुगतान के लिए मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी। जैसे ही युवक ने फाइल डाउनलोड की, साइबर ठगों ने उसके फोन का एक्सेस हासिल कर लिया और कुछ ही देर में बैंक खाते से पूरी राशि ट्रांसफर कर दी।

पीड़ित को शुरुआत में इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी, लेकिन अगले दिन बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने पर मामला सामने आया है। परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि APK फाइल के जरिए मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर ठगों ने संवेदनशील जानकारी हासिल की और खाते से पैसे साफ कर दिए।what-is-cyber-security

मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को आगाह किया है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें और सरकारी एजेंसियों के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल्स से सतर्क रहें।

Read More महादेव सट्टा: 1.45 लाख करोड़ का कारोबार, अब सेंट्रल GST ने थमाया 40,603 करोड़ का बिल

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं