करोड़ों के जमीन घोटाला मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन मध्यप्रदेश से हुआ गिरफ्तार

करोड़ों के जमीन घोटाला मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन मध्यप्रदेश से हुआ गिरफ्तार रायपुर : फरार चल रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आसिफ मेमन की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से हुई है। करोड़ों रुपये की जमीन को हड़पने के मामले में […]

करोड़ों के जमीन घोटाला मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन मध्यप्रदेश से हुआ गिरफ्तार

रायपुर : फरार चल रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आसिफ मेमन की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से हुई है। करोड़ों रुपये की जमीन को हड़पने के मामले में फरार था। कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था। वहीं नूर बेगम ने कांग्रेस नेता से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से लिखित शिकायत भी कर चुकी हैं। मामले में सप्तम अपर जिला न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने नूर बेगम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आसिफ के नाम पर रजिस्ट्री हुई बेशकीमती जमीन को शून्य घोषित कर दिया। बता दें कि आसिफ मेमन युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रह चुके है।

जानिए क्या है पूरा मामला

Read More दुर्ग में सनसनी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक मोड़, सैलून संचालक पर चाकू से हमला

ई-68, ऐश्वर्या किंग्डम कचना रोड निवासी नूर बेगम (56) की मोवा में 0.704 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन को खरीदने का सौदा राजा तालाब निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष आसिफ मेमन ने परिचित नूर बेगम से वर्ष 2018 में तीन करोड़ नौ लाख 76 हजार रुपये में तय किया था। 26 जून 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आरोपित ने सौदे के मुताबिक तयशुदा रकम का सात चेक नूर बेगम को दिया था। बैंक में जमा करने पर सातों चेक एक-एक करके बाउंस होते गए।पीड़िता ने इसकी जानकारी देते हुए आसिफ से पूरे पैसे की मांग की तो उसने देने से साफ इन्कार कर दिया। परेशान होकर नूर बेगम न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया था। जिस पर रायपुर कोर्ट ने सिविल लाइन पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे

Read More मनरेगा विवाद पर सियासी टकराव: मंत्री रामविचार नेताम ने सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर कसा तंज, कहा – भ्रम फैलाने की कोशिश रहेगी नाकाम

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला