मध्यप्रदेश, पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारे विधानसभा अध्यक्ष के बेटे, कांग्रेस बोली- उल्टी गिनती शुरू

मध्यप्रदेश, पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारे विधानसभा अध्यक्ष के बेटे, कांग्रेस बोली- उल्टी गिनती शुरू

मध्यप्रदेश, पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारे विधानसभा अध्यक्ष के बेटे, कांग्रेस बोली- उल्टी गिनती शुरू रीवा : मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम जिला पंचायत का चुनाव हार गए हैं। उनके चचेरे भाई पद्मेश गौतम ने ही उन्हें इस चुनाव में बुरी तरह परास्त किया है। माना जा रहा है […]

मध्यप्रदेश, पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारे विधानसभा अध्यक्ष के बेटे, कांग्रेस बोली- उल्टी गिनती शुरू

रीवा : मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम जिला पंचायत का चुनाव हार गए हैं। उनके चचेरे भाई पद्मेश गौतम ने ही उन्हें इस चुनाव में बुरी तरह परास्त किया है। माना जा रहा है कि ग्रामीणों पर रौब झाड़ना विधानसभा अध्यक्ष को भारी पड़ गया। दरअसल, बेटे के लिए प्रचार करते वक्त गिरीश गौतम मामूली बात को लेकर ग्रामीणों पर भड़क गए थे। इसका खामियाजा उनके बेटे को चुनाव में भुगतना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक गिरीश गौतम के भतीजे पद्मेश गौतम ने ही उनके बेटे राहुल गौतम को 1400 वोटों से हराया है। दोनों रीवा जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 27 से चुनाव लड़ रहे थे। पद्मेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस इस मामले पर तंज भी कस रही है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी और सीएम शिवराज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Read More खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा

स्थानीय लोगों ने इस हार के पीछे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की लगातार गिरती साख और जनाधार को बताया है। हाल ही में वे अपने बेटे राहुल गौतम के लिए वोट मांगने रीवा जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 27 हटवा कोरियान गांव पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने जब उन्हें अपनी समस्या बताई तो वे भड़क गए। उन्होंने इस दौरान यहां तक कह दिया की मुझे इस गांव का एक भी वोट नहीं चाहिए। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो अन्य गांव के लोगों ने भी उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया, जिसका नतीजा सामने है।

Read More फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद

बता दें कि गिरीश गौतम के पुत्र राहुल गौतम अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। पिछले साल ही उनका एक ऑडियो टेप वायरल हो गया था। इसमें वे एक टोल मैनेजर को नॉनस्टॉप गालियां दे रहे थे। कारण बस इतना था कि चोरहटा टोल पर उनकी गाड़ी रोकी गई थी। यह बात पता चलते ही वे भड़क गए और टोल मैनेजर को फोन पर गाली गलौज करने लगे।

Tags:

Latest News

रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा