सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करने वाले प्रथम अस्पताल के संचालक को नोटिस, CMHO ने मांगा जवाब

बिलासपुर: बीते दिनों प्रथम हॉस्पिटल के संचालक द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया था, जिसमें डॉक्टर द्वारा सरकारी कर्मचारी को गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लागया था, इस पूरे मामले में शिकायत की गई थी किसके बाद अब इस मामले में एक्शन लिया गया…सरकारी कर्मचारी को गाली-गलौज कर धमकी देने वाले प्रथम […]

बिलासपुर: बीते दिनों प्रथम हॉस्पिटल के संचालक द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया था, जिसमें डॉक्टर द्वारा सरकारी कर्मचारी को गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लागया था, इस पूरे मामले में शिकायत की गई थी किसके बाद अब इस मामले में एक्शन लिया गया…
सरकारी कर्मचारी को गाली-गलौज कर धमकी देने वाले प्रथम हॉस्पिटल के संचालक और भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है…कलेक्टर के निर्देश पर CMHO ने अस्पताल संचालक डॉ. रजनीश पांडेय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल, यहां इलाज कराने वाले कर्मचारी का बिल बनाने के एवज में स्टाफ ने पैसों की मांग की। कर्मचारी के पैसे देने से मना किया तो डॉक्टर ने धमकाते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।

प्रथम हॉस्पिटल के संचालक ने मरीज कर्मचारी से की गाली-गलौज
चांटीडीह के रपटा चौक निवासी कोमल प्रसाद देवांगन छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर बताया कि करीब एक माह पहले उनकी तबीयत खराब थी, जिस पर उन्होंने प्रथम हास्पिटल में इलाज कराया था। इस दौरान वो अस्पताल में भर्ती थे।

Read More सदमे में आंध्र प्रदेश, ONGC कुएं से लगातार दूसरे दिन उठ रही भयंकर लपटें

र्मचारी को बिल बनाकर विभाग में प्रस्तुत करना था

Read More खाकी पर लगा बकरे और 10 हजार में सौदेबाजी का दाग, नाबालिग के अपहरणकर्ता को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

प्रथम हॉस्पिटल और विद्युत वितरण कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत कर्मचारी को बिल बनाकर विभाग में प्रस्तुत करना था। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, तब बिल बनाने के एवज में अलग से ओपीडी चार्ज की मांग की गई। कोमल ने पैसे देने से मना किया, तब डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

शिकायत की जांच के बाद एक्शन

CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी ने प्रथम हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ शिकायत की। इसमें अस्पताल में इलाज कराने वाले कर्मचारी ने

गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऑडियो रिकार्डिंग भी दिया है, जिसकी जांच के लिए अस्पताल संचालक डॉ. रजनीश पांडेय को नोटिस जारी किया गया है। दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे