CM साय आज से करेंगे धान खरीदी उत्सव की शुरुआत, मिलेगी 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि, इतने घंटे में होगा भुगतान

CM साय आज से करेंगे धान खरीदी उत्सव की शुरुआत, मिलेगी 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि, इतने घंटे में होगा भुगतान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार से धान खरीदी उत्सव शुरू हो रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में खास बात यह है कि किसानों के खाते में इस वर्ष प्रदेश के कुल बजट का करीब 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि पहुंचेगी। राज्य शासन ने इस वर्ष किसानों से कुल 160 लाख मीट्रिक […]

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार से धान खरीदी उत्सव शुरू हो रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में खास बात यह है कि किसानों के खाते में इस वर्ष प्रदेश के कुल बजट का करीब 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि पहुंचेगी। राज्य शासन ने इस वर्ष किसानों से कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो वर्ष 2023 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है। 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा खरीदी के साथ ही करीब तीन हजार रुपये किसानों को ज्यादा दिए जाएंगे।

पिछले वर्ष करीब 25 लाख किसानों के खाते में 30 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंची थी। खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है।

कुल 34,51,729 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन अनुसार धान खरीदी का अनुमान है। सभी उपार्जन केंद्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से खरीदी की जाएगी। किसानों के खाते में करीब 32 हजार करोड़ रुपये पहुंचेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में (ऋण चुकाने को छोड़कर) 1,47,440 करोड़ का बजट अनुमानित है।

Read More बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

Read More ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बजट में क्षेत्रवार खर्च (अनुमानित)

वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेतन में कुल बजट का 15 प्रतिशत यानि 34,956 करोड़ खर्च अनुमानित है। इसके साथ ही पेंशन में बजट का चार प्रतिशत यानि 7,737 करोड़, ब्याज भुगतान में 13 प्रतिशत यानि 7,931 करोड़ तथा कुल प्रतिबद्ध व्यय भी 13 प्रतिशत है। वहीं क्षेत्रवार खर्च में कृषि व संबद्ध गतिविधि के लिए 10,000 करोड़, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के लिए 1,820 करोड़, आवास के लिए 4,283 करोड़, ऊर्जा के लिए 3,500 करोड़ आवंटित है।

धान खरीदी की तैयारियां पूरी

राज्य शासन ने धान खरीदी को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि इसमें लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की पात्रता होगी। इसके साथ ही खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा-बाट से ही तौल की जाएगी। राज्य शासन ने शिकायत व निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 भी जारी किया है। प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...