कक्षा आठवीं के छात्र ने हथेली में सुसाइड नोट लिखकर कर लिया आत्महत्या………. परिवार वालों ने प्रशासन पर लगा रहें हैं गंभीर आरोपछत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा : जिले के भांसी

कक्षा आठवीं के छात्र ने हथेली में सुसाइड नोट लिखकर कर लिया आत्महत्या………. परिवार वालों ने प्रशासन पर लगा रहें हैं गंभीर आरोपछत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा : जिले के भांसी

कक्षा आठवीं के छात्र ने हथेली में सुसाइड नोट लिखकर कर लिया आत्महत्या………. परिवार वालों ने प्रशासन पर लगा रहें हैं गंभीर आरोप छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा : जिले के भांसी पोटाकेबिन छात्रावास में आठवीं कक्षा के छात्र घासी राम बारसा ने आत्महत्या कर ली। वह कुन्देली गांव का निवासी था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर […]

कक्षा आठवीं के छात्र ने हथेली में सुसाइड नोट लिखकर कर लिया आत्महत्या………. परिवार वालों ने प्रशासन पर लगा रहें हैं गंभीर आरोप


छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा : जिले के भांसी पोटाकेबिन छात्रावास में आठवीं कक्षा के छात्र घासी राम बारसा ने आत्महत्या कर ली। वह कुन्देली गांव का निवासी था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात को उसने छात्रावास के एक खाली कमरे में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब अन्य बच्चे सुबह उठे, तो यह घटना सामने आई और शिक्षक तथा प्यून को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, जिसमें बचेली एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी शामिल थे, मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को बालक के शव के पास कुछ पत्र मिले, जिनमें भगवान से शिकायतें और गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। हालांकि, इन पत्रों में मौत के कारण या किसी और व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट से भी आत्महत्या के कारणों का कोई संकेत नहीं मिला। घासी राम के परिजनों और गांववालों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें शव देखने की अनुमति नहीं दी और घटना के बाद जल्दी-जल्दी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांववालों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने घटनास्थल को जल्दी साफ किया और बच्चों से बातचीत नहीं करने दी। घासी राम के परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए भेजा था, लेकिन अब उन्हें उसका शव मिला। इस घटना ने इलाके में गहरी चिंता और असंतोष पैदा कर दिया है, और परिजनों ने आत्महत्या की जांच की मांग की है।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...