छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान टोंक का लाल शहीद: अगले महीने बेटे की शादी के लिए आना था घर

छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान टोंक का लाल शहीद: अगले महीने बेटे की शादी के लिए आना था घर

रायपुर l राजस्थान की माटी ने देश की रक्षा में एक और बेटा खो दिया है। टोंक जिले के घाड़ क्षेत्र के दौलतपुरा निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में अपनी ड्यूटी निभाते  शहीद हो गए। मंगलवार को बस्तर के दुर्गम इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद भंवरलाल मीणा 54 साल के थे और सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे टोंक जिले में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

फोन पर कहा था छुट्टी लेकर आऊंगा और बेटे के लिए बहू लाऊंगा

शहीद के घर में इन दिनों खुशियों की तैयारी चल रही थी। उनके परिजनों ने  बताया कि 19 जनवरी की रात को ही भंवरलाल से फोन पर लंबी बात हुई थी। उन्होंने वादा किया था कि अगले महीने एक महीने की छुट्टी लेकर गांव आएंगे। घर आते ही उन्हें बेटे लालाराम के लिए लड़की देखनी थी और इसी साल उसकी शादी तय करनी थी। शहीद का बेटा लालाराम भी पिता की तरह देश सेवा में लगा है और फिलहाल पंजाब में भारतीय सेना का जवान है। घर में जिस बेटे की शादी की चर्चा होनी थी वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

तिरंगा यात्रा के साथ पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई

Read More नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक

शहीद भंवरलाल की पार्थिव देह बुधवार सुबह विशेष विमान से जयपुर पहुंची। वहां से सेना और सीआरपीएफ के विशेष वाहन से पार्थिव देह को टोंक लाया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार शव को पहले घाड़ थाने ले जाया जाएगा। वहां से उनके पैतृक गांव दौलतपुरा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पूरे रास्ते में ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर शहीद को नमन किया जाएगा। गांव के श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसमें पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

सिपाही से शुरू किया था सफर और परिवार के थे इकलौते सहारा

भंवरलाल मीणा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने एक सिपाही के तौर पर फोर्स जॉइन की थी और अपनी काबिलियत से इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे। उनके बड़े भाई का पहले ही देहांत हो चुका है ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। ग्रामीणों ने बताया कि भंवरलाल जब भी छुट्टी पर आते थे तो गांव के युवाओं को फौज में जाने के लिए प्रेरित करते थे। उनकी शहादत ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया है बल्कि देश ने एक निडर जांबाज खो दिया

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार