‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका! 4 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, BJP को भी छोड़ा पीछे

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका! 4 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, BJP को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम जबरदस्त चर्चा में है, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’। महज चार दिनों के भीतर इस इंस्टाग्राम हैंडल ने 1.05 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सनसनी मचा दी है। तेजी से बढ़ते इस आंकड़े ने कई बड़े राजनीतिक और सोशल मीडिया अकाउंट्स को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि फॉलोअर्स के मामले में यह अकाउंट अब भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से भी आगे निकल गया है, जिसके करीब 87 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

इस अकाउंट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआत के 48 घंटों में ही लाखों लोग इससे जुड़ गए थे। तीन दिन के भीतर फॉलोअर्स की संख्या 62 लाख तक पहुंची और चौथे दिन यह आंकड़ा करोड़ के पार चला गया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए छोटे-छोटे वीडियो और रील्स ने इंटरनेट यूजर्स के बीच जबरदस्त एंगेजमेंट हासिल किया। कई वीडियो पर करोड़ों व्यूज आए, जबकि कमेंट सेक्शन में लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं और मजेदार चर्चाएं देखने को मिलीं।

डिजिटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस वायरल सफलता के पीछे इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म बड़ा कारण हो सकता है। जिस कंटेंट को शुरुआत में तेजी से लाइक, शेयर और कमेंट मिलते हैं, प्लेटफॉर्म उसे और अधिक लोगों तक पहुंचाता है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के वीडियो में व्यंग्य, हास्य, गुस्सा और पॉपुलर इंटरनेट ट्रेंड्स का ऐसा मिश्रण दिखा जिसने युवाओं को तेजी से आकर्षित किया। यही वजह रही कि यूजर्स ने इन वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर किया और कंटेंट वायरल होता चला गया।

Read More मंत्रालय से तबादलों की नई सूची जारी, इस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी

हालांकि, सोशल मीडिया पर अचानक बढ़े फॉलोअर्स को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। कई लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इतने कम समय में बढ़े सभी फॉलोअर्स वास्तविक हैं या फिर इसमें किसी डिजिटल प्रमोशन या ऑटोमेशन की भूमिका है। फिलहाल यह साफ है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने इंटरनेट पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है और सोशल मीडिया की राजनीति में एक नया डिजिटल ट्रेंड शुरू कर दिया है।

Read More शराब घोटाला और महादेव सट्टा केस: रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने दुबई पहुंची CBI-ED की टीम

Latest News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड