गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह

गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे पोमके-बिनागुंडा जंगल क्षेत्र में पुलिस और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एक गुप्त डंप का खुलासा किया। खुफिया सूचना और आत्मसमर्पित माओवादियों से मिले इनपुट के आधार पर चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन में जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।WhatsApp-Image-2026-05-24-at-12.54.53-PM

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरी, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पैनल और कई अन्य तकनीकी उपकरण मिले। अधिकारियों के मुताबिक, इन सामग्रियों का इस्तेमाल नक्सली हथियार तैयार करने, विस्फोटक उपकरण बनाने और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना तैयार करने में करते थे। बरामद सामान से यह संकेत मिला है कि जंगल के भीतर लंबे समय से एक संगठित हथियार निर्माण नेटवर्क सक्रिय था।WhatsApp-Image-2026-05-24-at-12.54.55-PM

पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में विशेष अभियान पथक और बीडीडीएस जवानों ने अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा कारणों को देखते हुए बरामद सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि नक्सली दोबारा इसका इस्तेमाल न कर सकें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गढ़चिरौली और सीमावर्ती इलाकों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा जंगल क्षेत्रों में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Latest News

  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा 930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल
Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद
Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन
Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई
AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट
जल संसाधन में 3 से 4% चढ़ावे के फेर में तीसरी तिमाही का आबंटन अटका: बिलासपुर से बस्तर तक भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार, अरपा से हसदेव तक निर्माण की रफ्तार थमी