कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट

कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट

बिलासपुर : कोटा के वनांचल क्षेत्र मुसियारी स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा की एक बच्ची को कथित तौर पर कान पकड़कर उठाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पालक की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक गोपाल सिंह ने बच्ची को सजा देने के दौरान उसका कान पकड़कर ऊपर उठाया और ऐंठा, जिससे कान में चोट लगी और खून निकल आया। शिकायत के साथ बच्ची के घायल कान की तस्वीरें और घटना का वीडियो भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

पढ़ाई में पीछे रहने की बात कहकर सजा देने का आरोप

पालक के अनुसार घटना के बाद शिक्षक से बात की गई तो उन्होंने बच्ची को सजा देने की बात स्वीकार की। शिकायत में शिक्षक के हवाले से कहा गया है कि बच्ची पढ़ाई-लिखाई में पीछे रहती है, इसी वजह से उसे दंड दिया गया। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Read More समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच अरुण गौतम गिरफ्तार, अधिकारियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी; पहुंचे जेल

पहले भी मारपीट की शिकायत, फिर माफी मांगने का दावा

Read More कोरबा में चर्च में विवाद के बाद तनाव, मारपीट के आरोप पर मसीही समुदाय ने किया चक्काजाम; पुलिस की समझाइश पर खुला रास्ता

मामले को लेकर पालक ने यह भी दावा किया है कि बच्ची के साथ पहले भी मारपीट किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उस समय विरोध करने पर शिक्षक ने माफी मांगी थी। इसके बावजूद दोबारा ऐसी घटना सामने आने का आरोप लगाते हुए पालक ने बाल आयोग का दरवाजा खटखटाया।

बाल आयोग ने मांगी पूरी रिपोर्ट

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने डीईओ को नोटिस जारी किया है। आयोग ने शिक्षा विभाग से पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है और 22 अक्टूबर तक जवाब प्रस्तुत करने की समयसीमा तय की है। अब विभागीय जांच में शिकायत के साथ प्रस्तुत तस्वीरों और वीडियो समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल होगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्ची के साथ वास्तव में क्या हुआ और मामले में जिम्मेदारी किसकी बनती है।

Tags:

Latest News

AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त
दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम
मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे
बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात
शराब घोटाला: भिलाई में ईडी का एक्शन, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में...
जल संसाधन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: सीएम और सचिव के नाम पर अफसर ‘सिद्दीकी’ ने वसूले करोड़ों; पैसे न देने पर बस्तर-सरगुजा भेजने की धमकी
नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप