दीपक का एक और कारनामा दीपक ने पत्नी बरखा टंडन के साथ मिलकर जबरन होटल पर किया कब्जा..
होटल कारोबारी दीपक टडन को लेकर नित्य निरंतर नए मामले सामने आ रहे हैं, हाल ही में बिलासपुर पुलिस ने दीपक टंडन को फर्जी खबरों को प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
रायपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा फर्जी खबरों और एआई से तस्वीरें एडिट कर ब्लैकमेलिंग के आरोप में रायपुर से गिरफ्तार किए गए होटल कारोबारी और कथित न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन तथा उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ एक और गंभीर मामला सामने आई है। इस बार आरोप है निजी संपत्ति का ताला तोड़कर अनधिकृत प्रवेश और जबरन कब्जा करने का।
शंकर नगर की निवासी श्रीमती सरिता बजपाई ने 27 अक्टूबर 2026 को रायपुर पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर दीपक टंडन, बरखा टंडन और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि 26 अक्टूबर को नगर निगम की सील खुलने के बाद उन्होंने विधिवत ताला लगाया था, लेकिन अगले ही दिन ताला तोड़कर संपत्ति में घुसकर कब्जा कर लिया गया।
सरिता बजपाई के अनुसार, होटल 30 सितंबर 2026 से उनके कब्जे में है। नगर निगम द्वारा लगाई गई सील 26 अक्टूबर को संपत्ति कर जमा करने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी उपस्थिति में खोली गई और पंचनामा तैयार किया गया। सील खुलने के बाद उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ताला लगा दिया था। मगर अगले दिन दीपक टंडन और बरखा टंडन जबरन ताला तोड़कर होटल वेलकम श्री में घुस गए।
सरिता बजपाई ने जानकारी दी है कि इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है, जिसमें दीपक टंडन सहित अन्य लोग साफ दिख रहे हैं। सरिता का कहना है कि ये लोग होटल में कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।
एट्रोसिटी एक्ट लगवाने की धमकी...
सरिता ने बताया कि सील खुलवाने के दौरान दीपक टंडन उनके एकदम नजदीक आ गए थे। और दूर हटने के लिए कहने पर वे जोर-जोर से चिल्लाते हुए एट्रोसिटी एक्ट लगवाने का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देने लगे। घटना के समय नगर निगम जोन-10 के राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू और तेलीबांधा थाने के एएसआई बारिक सहित पुलिस बल मौजूद थे।
होटल का ताला तोड़कर किया जबरन कब्जा कब्जा
27 अक्टूबर को सरिता जब होटल पहुंचीं तो देखा कि बरखा टंडन अपने पति दीपक टंडन और अन्य लोगों के साथ के साथ होटल में हैं। और उन्हें देख कर मजाक उड़ा रहे थे।
सरिता ने पुलिस से कीशिकायत में पुलिस ने निवेदन किया है कि इस घटना को सिर्फ दो पक्षों का विवाद मानकर नजरअंदाज न किया जाए। निजी संपत्ति का ताला तोड़ना और जबरन कब्जा करना गंभीर अपराध है।
सरिता बजपाई ने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें अपनी संपत्ति सहित दीपक टंडन से जान का खतरा है।
बिलासपुर की घटना के बाद मामला आया सामने....
यह शिकायत ऐसे समय आई है जब बिलासपुर पुलिस ने हाल ही में दीपक टंडन को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। उस पर एआई तकनीक से तस्वीरें एडिट कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें प्रकाशित करने तथा लोगों को ब्लैकमेल कर उगाही करने के आरोप हैं। उनकी पत्नी बरखा टंडन का मोबाइल भी जब्त किया गया था। इससे पहले दीपक टंडन डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद में भी सुर्खियों में आया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । जल्द ही दीपक टंडन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी...
