बेकाबू सफारी ने बिजली के खंभे को ठोका: नाबालिग चला रहा था 'बिना नंबर' की गाड़ी, पूर्व कांग्रेस नेता से जुड़ा मामला!

बेकाबू सफारी ने बिजली के खंभे को ठोका: नाबालिग चला रहा था 'बिना नंबर' की गाड़ी, पूर्व कांग्रेस नेता से जुड़ा मामला!

बिलासपुर: शहर में सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद अभिभावकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही. कई माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को बिना किसी भय के भारी-भरकम वाहन चलाने के लिए दे रहे हैं, जिसका नतीजा अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं के रूप में सामने आता है. ऐसी ही एक ताजा घटना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.


ताजा मामला बिलासपुर का है जहां मंगलवार को कोनी से तुरकाडीह जाने वाले मार्ग का है, जिसमें अरपा नदी पुल क्रॉस करते ही एक सफ़ेद अनियंत्रित टाटा सफारी वाहन विद्युत खंबे से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन एक नाबालिग बालक चला रहा था, जो तेज गति में होने की वजह से अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे विद्युत खंबे में जा टकराया। जानकारी विदित हो, उक्त टाटा सफारी बिना नंबर प्लेट की थी जिसके सामने लाल बोर्ड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय समन्वयक लिखा था। सूत्रों का कहना है यह अरपा पार किसी पूर्व कांग्रेस नेता की है।
वाहन में आगे या पीछे किसी भी प्रकार की नंबर प्लेट नहीं नजर आई। इसके अतिरिक्त गाड़ी के सभी शीशे पर प्रतिबंध ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, आसपास पूछने पर पता चला उक्त गाड़ी पूर्व कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, निवासी कोनी की होना बताया जा रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ा. यह पूरी घटना कई सवाल खड़े करती है: आखिर एक नाबालिग के हाथ में बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी गाड़ी कैसे आई? क्या अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा और सड़क नियमों के प्रति इतने लापरवाह हो गए हैं? पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, यह देखना अहम होगा.

Read More बारिश में बह गया 10 करोड़ का पुल! पहले से जर्जर था ढांचा, दर्जनों गांवों की आवाजाही पर लगा ब्रेक

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा