क्रेशर मिल में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोर और चोरी का माल खरीदने वाली कबाड़ीन गिरफ्तार

क्रेशर मिल में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोर और चोरी का माल खरीदने वाली कबाड़ीन गिरफ्तार

बिलासपुर : कोटा थाना क्षेत्र के बाकीघाट स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया । पुलिस ने मामले में चोरी करने वाले दो आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है ।

सीसीटीवी और पूछताछ से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को रतनपुर निवासी राजकुमार गोयल ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । उन्होंने बताया कि 10 अगस्त की रात बाकीघाट स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में अज्ञात चोरों ने घुसकर मशीनरी के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए । चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई ।

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

रिपोर्ट के आधार पर कोटा पुलिस ने अपराध क्रमांक 649/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया । आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई ।

Read More जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

दो आरोपियों ने कबूली चोरी

जांच के दौरान पुलिस को बाकीघाट सोनवानी तालाब के पास रहने वाले रंजीत शिकारी (25) और अमृत शिकारी (40) पर संदेह हुआ । पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की । पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर मिल में चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी का सामान मालती मानिकपुरी (50), निवासी मौहारखार, कोटा को बेचना स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर महिला को भी गिरफ्तार कर लिया ।

चोरी का पूरा माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी सामान को बरामद कर लिया । इनमें जैपलेट, रोलर, क्रेशर का शाफ्ट, जाली का शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग, साइट प्लेट सहित अन्य छोटे सामान शामिल हैं । पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता सामने आई है ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई की गई । इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक संजय श्याम और आरक्षक विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी