बिलासपुर आबकारी दफ्तर: बाबू ने मातहतों को बनाया वसूली एजेंट परेशान कर्मचारियों ने पीएमओ को भेजी शिकायत कहा हम छोटी कर्मचारी हमे बचा लो...

बिलासपुर आबकारी दफ्तर: बाबू ने मातहतों को बनाया वसूली एजेंट परेशान कर्मचारियों ने पीएमओ को भेजी शिकायत कहा हम छोटी कर्मचारी हमे बचा लो...

बिलासपुर। आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के रडार पर आ गई है। इस बार शिकायत किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि विभाग के ही एक छोटे से कर्मचारी ने दिल्ली PMO को भेजी है। अपनी पहचान गुप्त रखते हुए इस कर्मचारी ने विभाग के हेड क्लर्क दिनेश दुबे पर पद के दुरुपयोग और वसूली का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कर्मचारी द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक, विभाग में काम का नहीं बल्कि टारगेट का तनाव है। आरोप है कि हेड क्लर्क निचले कर्मचारियों को शराब दुकानों के सुपरवाइजरों से रोजाना पैसे लाने के लिए मजबूर करता है। शराब ठेकेदारों और ब्रांड एजेंटों से स्टॉक काटने के नाम पर प्रति पेटी कमीशन मांगा जाता है। अहाता, चखना सेंटर और भांग लाइसेंस वालों से भी नियमित रकम लाने का जिम्मा छोटे कर्मचारियों पर थोप दिया गया है।

शिकायत में हेड क्लर्क के रसूख का भी जिक्र किया गया है। शिकायत पत्र के अनुसार, दिनेश दुबे का दावा हैं कि नीचे से जमा हुई रकम का बड़ा हिस्सा रायपुर में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यालय के आबकारी आयुक्त तक पहुंचाया जाता है। कर्मचारियों की परेशानी यह है कि यदि वे पैसे लाने से मना करते हैं या कारोबारी रकम नहीं देते, तो उन्हें लूप लाइन में डालने और डिपार्टमेंटल कार्रवाई की धमकी दी जाती है। इस प्रेशर के चलते कार्यालय का माहौल खराब हो चुका है। कई कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं और उन्हें अपने परिवार की फिक्र में है। पीड़ित ने पीएमओ से पूरे मामले की जांच ईओडब्ल्यू (EOW), एसीबी (ACB) या ईडी (ED) से कराने की मांग की है ताकि विभाग में काम करने लायक वातावरण बन सके।

Read More कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में

 

Read More एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

नोटबंदी में चपरासियों को बना दिया था एटीएम, पहले भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर

दिनेश दुबे के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। 12 अगस्त 2017 को तत्कालीन रिटायर्ड सहायक आयुक्त पीसी अग्रवाल ने भी पीएमओ को इनकी बेहिसाब संपत्ति का ब्यौरा भेजा था। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एफआईआर दर्ज की थी। आबकारी उड़नदस्ता के तत्कालीन सहायक आयुक्त वीआर लहरे की जांच में यह बात सामने आई थी कि दिनेश ने अपने पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति जुटाई है। अब इसी मामले को आधार बनाकर नई शिकायत की गई है।

खातों में ऐसे घूमी नगदी: पुरानी जांच रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी के वक्त काली कमाई को खपाने के लिए जमकर खेल हुआ। सरकंडा एसबीआई में 4 नवंबर 2016 से 29 दिसंबर 2017 के बीच 16.71 लाख जमा किए गए और 15.64 लाख निकाले गए। पत्नी मिनाक्षी के खाते में 5.04 लाख और बेटे आदित्य के नाम पर 3.90 लाख रुपए जमा हुए।

चपरासियों के खातों का इस्तेमाल

 नोटबंदी में आबकारी के चपरासी जीआर महार के खाते में 5.15 लाख, हीरालाल के खाते में 1.51 लाख, संतोष कुमार के नाम 40 हजार और नरेश के खाते में 2 लाख रुपए जमा कराकर उन्हें एटीएम की तरह इस्तेमाल किया गया।

संपत्तियों का साम्राज्य: एक छोटे से पद पर रहते हुए दिनेश ने शहर के कुदुदंड में आलीशान मकान खड़ा कर लिया है। इसके अलावा गंगानगर में दो मंजिला इमारत, भारतीय नगर और व्यापार विहार में भी घर हैं। चकरभाठा के चिचिरदा में दो फार्म हाउस और गृहग्राम पाराघाट (मस्तूरी) में लंबी-चौड़ी खेती की जमीन भी इन्हीं के नाम दर्ज है। पीएमओ स्तर की जांच को फाइलों में दबाने वाले इस लिपिक की मुश्किलें कर्मचारियों की शिकायत के बाद  अब एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। 

Continued........ in the next post 

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल