जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर दौड़ती ट्रक में विस्फोट, धू-धू कर जली गाड़ी, चालक की सूझबूझ से टली अनहोनी

जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर दौड़ती ट्रक में विस्फोट, धू-धू कर जली गाड़ी, चालक की सूझबूझ से टली अनहोनी

बिलासपुर। जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आयरन से लदी एक ट्रक चलती अवस्था में अचानक तेज धमाके के साथ आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। हाईवे पर एक स्थान पर पहुंचते ही जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते ट्रक से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। हालात की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तत्काल चलती ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे अन्य वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा आयरन पूरी तरह जल चुका था।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिसे प्रशासन ने राहत की बात बताया है। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर जले हुए ट्रक के अवशेष सड़क से हटवाए, जिसके बाद कुछ देर बाद यातायात बहाल किया जा सका। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से धमाके की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से नियमित वाहन जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

Read More धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच