तीन दशक बाद गरियाबंद के जंगलों में बाघ की दस्तक, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

तीन दशक बाद गरियाबंद के जंगलों में बाघ की दस्तक, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

गरियाबंद/रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पाण्डुका वन रेंज से वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लगभग तीन दशकों बाद इस क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। पाण्डुका रेंज के नागझर जंगलों में बाघ के ताजे पंजों के निशान देखे गए हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है।

मिली बाघ की मौजूदगी के ठोस प्रमाण
वन विभाग की टीम ने नागझर क्षेत्र की गीली मिट्टी में बाघ के ताजे पंजों के स्पष्ट निशान पाए हैं। इसके अलावा, क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी बाघ के पैरों के निशान दिखाई दिए हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि यह बाघ धमतरी जिले के सिंगपुर वन परिक्षेत्र से पैरी नदी पार कर इस क्षेत्र में आया है।

दो दंतैल हाथियों के बाद अब बाघ का आतंक
इस क्षेत्र में पहले से ही दो दंतैल (जंगली हाथी) मौजूद हैं, जिन्होंने कई गांवों में फसलों और जनजीवन को नुकसान पहुंचाया है। अब बाघ की मौजूदगी से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में चिंता और भय गहरा गया है। खासकर तब, जब खेतों में धान की फसलें तैयार खड़ी हैं।WhatsApp Image 2025-09-09 at 11.51.27_749e2fe7

Read More कोरिया में 12 दिनों से हाथियों का डेरा, धान की फसल बर्बाद; रातभर पहरा दे रहे किसान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाण्डुका वन विभाग ने नागझर के जंगलों के आसपास स्थित दर्जनों गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। लोगों को जंगल की ओर न जाने और रात्रि के समय सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग की निगरानी टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है।

Read More नर्सिंग कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

जहां यह घटना बाघ संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत मानी जा सकती है, वहीं यह भी दर्शाता है कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच टकराव बढ़ सकता है। वन विभाग ने जल्द ही कैमरा ट्रैप लगाने और बाघ की मूवमेंट पर नज़र रखने की योजना बनाई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि हमने बाघ के स्पष्ट पंजों के निशान देखे हैं। यह बाघ सिंगपुर रेंज से होकर आया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन विभाग से सहयोग करने की अपील की गई है। हमारी टीम लगातार निगरानी में जुटी है।

Latest News

मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर
हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द
आखिर कैसा था 200 साल पहले का छत्तीसगढ़? फिल्म ‘मालगुजार’ में खुलेगा अतीत का राज
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संगठन के बंटवारे पर कल होगा बड़ा फैसला
स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी
सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़