छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान

छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी चमक सात समंदर पार भी पहुंच चुकी है। ग्रामोद्योग विभाग के निरंतर प्रयासों से राज्य के बुनकर उच्च गुणवत्ता वाले कोसा, कोसा सिल्क और कौशाल फैब जैसे उत्तम परिधान तैयार कर रहे हैं। इन उत्पादों को अपनाकर आम नागरिक न केवल पारंपरिक कला का सम्मान कर रहे हैं, बल्कि बुनकरों को आर्थिक संबल भी प्रदान कर रहे हैं।

IMG_20261011_082245

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फैब’ (Koshal Fab) का शुभारंभ किया, जो ‘लूम टू लग्जरी’ की अवधारणा पर आधारित है।

Read More रायपुर में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, वीरांगना शौर्य उत्सव का होगा ग्रैंड फिनाले; सेवा महाकुंभ में जुड़ेंगे लोग

खास बातें:

Read More बस्तर की बेटी सना खान ने बॉलीवुड में रखा कदम, फिल्म ‘काली खेती’ के निर्माण से बनाई पहचान, पहले दिन मिला शानदार रिस्पॉन्स

  •  ऑनलाइन मार्केट में कदम: गांधी जयंती के अवसर पर ‘बिलासा हैंडलूम’ की व्यावसायिक वेबसाइट (bilasahandloom.co.in) का लोकार्पण किया गया, जिससे उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग और बिक्री को बड़ा बल मिला है।
  •   अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग: ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव नेतृत्व में जांबिया, मोरक्को, गिनी-बिसाऊ और सेनेगल जैसे अफ्रीकी देशों के व्यावसायिक प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल व्यापारिक परिचर्चा हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क धागों और व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
  •  रोजगार के अवसर: ‘अमारी सिल्क’ (अहिंसा सिल्क) ब्रांड के लॉन्च होने से 11 जिलों की 360 महिलाओं को रोजगार मिला है।

विभाग द्वारा बुनकरों को उन्नत करघे, वर्कशेड-सह-आवास, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कोसा उत्पादन में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जिससे जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में यह उद्योग फल-फूल रहा है और हजारों ग्रामीणों को अतिरिक्त आय हो रही है।

सरकार ने अपील की है कि हम सभी छत्तीसगढ़ के बुनकरों और शिल्पियों को समर्थन दें, उनके उत्पादों को अपनाएं और उनकी आजीविका को समृद्ध बनाएं। कोसा सिल्क न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

अधिक जानकारी के लिए ग्रामोद्योग विभाग की वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags:

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग