Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक यात्री बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। शुरुआती जानकारी में चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत की बात सामने आई थी, जबकि बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर छह होने की खबर मिली। हादसे में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की टीमें घायलों को जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में जुटी हैं।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम शशिशेखर मिश्रा अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केल्हारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसपी रत्ना सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Read More अरण्य भवन के डेटा से खुलासा: 6 साल में बंटा 120.96 करोड़ का मुआवजा; वन्यजीवों के हमले में 541 की मौत, 1492 हुए अपाहिज

Tags:

Latest News

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Faridabad Firing News: रात 2 बजे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, CCTV से खुलेगा राज?
Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में चमकेगा सिरपुर, छत्तीसगढ़ की विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान
बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, दो व्यक्ति गंभीर घायल
Dhamtari Crime News: अमित गोस्वामी हत्याकांड फिर चर्चा में! मुजगहन में दीपांशु साहू की हत्या के बाद पुरानी रंजिश की जांच
Pakur Crime News: घर में अकेली थी महिला, जबरन घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; पाकुड़ में आरोपी गिरफ्तार
Ranchi Drug Racket: विदेशी नंबरों से संपर्क, ड्रग्स की बरामदगी और पैंट्री कार का एंगल; NCB जांच में क्या-क्या सामने आया?
Ujjain News: उज्जैन में पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला! SI की वर्दी फाड़ी, पांच पुलिसकर्मी घायल
Chhattisgarh Home Guard Salary: छत्तीसगढ़ के 7,900 नगर सैनिकों की बल्ले-बल्ले! ₹19,500 से बढ़कर ₹30,870 होगा मासिक मानदेय
Raigarh News: चाकू दिखाकर ट्रेलर चालक को लूटा, फिर 5 लोगों के हाथों बिका मोबाइल; रायगढ़ पुलिस ने 6 को दबोचा