तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार

तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार

मुंगेली : पांच साल पुराने प्रेम संबंध में शक की चिंगारी ऐसी भड़की कि गुस्से में उठाए गए एक खौफनाक कदम ने 17 साल की नाबालिग की जिंदगी छीन ली। जिस रिश्ते को युवक प्यार समझता था, उसमें किसी तीसरे युवक की एंट्री उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने कथित तौर पर अपनी नाबालिग प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि प्रेमिका को दूसरे युवक से मोबाइल पर बातचीत करते देख वह आपा खो बैठा और वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपुर में हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे और उसके साथी साहिल खांडे को गिरफ्तार किया है।

दीवार फांदकर घर में घुसा प्रेमी, मोबाइल पर बात करते देख भड़का

पुलिस के अनुसार, अजीत और नाबालिग के बीच वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था। करीब एक साल पहले भी युवती के किसी अन्य युवक से बातचीत करने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया गया कि 16 अक्टूबर को हैदराबाद से गांव लौटने के बाद अजीत को फिर शक हुआ कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक के संपर्क में है। उसने यह बात अपने साथी साहिल खांडे को बताई। इसके बाद 19 अक्टूबर की रात दोनों मोटरसाइकिल से नेवासपुर पहुंचे। साहिल को घर के बाहर निगरानी के लिए छोड़कर अजीत दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। वहां नाबालिग मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और आरोप है कि अजीत ने नाबालिग का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

Read More खाते में थे सिर्फ 181 रुपये, फिर कैसे हुआ 1.12 करोड़ का लेनदेन? मोबाइल गुम होने के बाद सामने आया मामला

हत्या को सामान्य मौत को दिखाने की कोशिश

Read More Pakur Crime News: घर में अकेली थी महिला, जबरन घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; पाकुड़ में आरोपी गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर शव को दूसरे कमरे के बिस्तर पर लिटा दिया, ताकि मौत सामान्य या हार्ट अटैक से हुई प्रतीत हो। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल को घटना की जानकारी दी। हालांकि, गले पर चोट और खरोंच के निशान ने मामले को संदिग्ध बना दिया। 20 अक्टूबर की रात परिजनों ने नाबालिग को बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

शक के आधार पर प्रेमी हिरासत में, पूछताछ में खुला हत्या का राज

विवेचना के दौरान पुलिस को अजीत और नाबालिग के प्रेम संबंध की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2021 से प्रेम संबंध होने और दूसरे युवक से बातचीत को लेकर विवाद की बात स्वीकार की। जांच में वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने में साहिल की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 जे 7143 जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 238 और 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश पर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

Tags:

Latest News

20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट  20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर
हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द
आखिर कैसा था 200 साल पहले का छत्तीसगढ़? फिल्म ‘मालगुजार’ में खुलेगा अतीत का राज
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संगठन के बंटवारे पर कल होगा बड़ा फैसला
स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी
सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Faridabad Firing News: रात 2 बजे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, CCTV से खुलेगा राज?
Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान