सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का

रायपुर। पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस पहल को माता हासी देवी के आध्यात्मिक योगदान और सिंधी समाज की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

स्मारक सिक्के पर अंकित होगी माता हासी देवी की छवि
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी इस विशेष स्मारक सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। सिक्का जारी होने से देश और विदेश में रहने वाले सिंधी समाज के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु और सिक्का संग्रहकर्ता इसकी उपलब्धता तथा बुकिंग की जानकारी शदाणी दरबार की संबंधित इकाइयों से प्राप्त कर सकेंगे।

शदाणी दरबार में विशेष आयोजन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना तथा शदाणी दरबार के सदस्य और देशभर से आए सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया। माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी स्मारक सिक्का उनके आध्यात्मिक योगदान और सामाजिक विरासत को याद करने का प्रतीक है।

Read More CG Education News: चुनावी जिम्मेदारी के बीच स्कूलों की पढ़ाई पर सवाल, SIR ड्यूटी से बढ़ी शिक्षकों की मुश्किलें

Tags:

Latest News

स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी
सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Faridabad Firing News: रात 2 बजे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, CCTV से खुलेगा राज?
Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में चमकेगा सिरपुर, छत्तीसगढ़ की विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान
बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, दो व्यक्ति गंभीर घायल
Dhamtari Crime News: अमित गोस्वामी हत्याकांड फिर चर्चा में! मुजगहन में दीपांशु साहू की हत्या के बाद पुरानी रंजिश की जांच
Pakur Crime News: घर में अकेली थी महिला, जबरन घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; पाकुड़ में आरोपी गिरफ्तार
Ranchi Drug Racket: विदेशी नंबरों से संपर्क, ड्रग्स की बरामदगी और पैंट्री कार का एंगल; NCB जांच में क्या-क्या सामने आया?
Ujjain News: उज्जैन में पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला! SI की वर्दी फाड़ी, पांच पुलिसकर्मी घायल
Chhattisgarh Home Guard Salary: छत्तीसगढ़ के 7,900 नगर सैनिकों की बल्ले-बल्ले! ₹19,500 से बढ़कर ₹30,870 होगा मासिक मानदेय