छत्तीसगढ़ SIR 2026: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर हजारों दावे, 22 जनवरी तक नाम जोड़ने का मौका

छत्तीसगढ़ SIR 2026: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर हजारों दावे, 22 जनवरी तक नाम जोड़ने का मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 01.01.2026 के तहत दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक की अवधि में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राजनीतिक दलों से मिलीं 38 हजार से अधिक बीएलए प्रविष्टियां
निर्वाचन कार्यालय की जानकारी के मुताबिक, दावे-आपत्तियों की अवधि में राजनीतिक दलों द्वारा कुल 38,846 बीएलए (Booth Level Agent) प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। इनमें से 93 आवेदन मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त हुए हैं, जबकि नाम हटाने से संबंधित कोई दावा दर्ज नहीं किया गया है।

ड्राफ्ट सूची से पहले और बाद में मिले हजारों आवेदन

Read More हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले:

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  • फॉर्म-6: 55,017 आवेदन (नए मतदाताओं के समावेशन हेतु)
  • फॉर्म-7: 27,40,759 आवेदन (अनकलेक्टेबल मामलों सहित)

ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद:

  • फॉर्म 6 / 6A: 23,515 आवेदन (पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए)
  • फॉर्म-7: 478 आवेदन (अपवर्जन हेतु)

22 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 22 जनवरी 2026 तक पात्र नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी वैध दावों की जांच और आवश्यक घोषणाओं के बाद नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नाम हटाए जा सकें। यह प्रक्रिया आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को शुद्ध और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल