मालिक की कंजूसी से नाराज था खलासी, यात्री बस में लगाई आग; वीडियो से खुली पोल

मालिक की कंजूसी से नाराज था खलासी, यात्री बस में लगाई आग; वीडियो से खुली पोल

बिलासपुर। शहर से सटे बेलगहना चौकी क्षेत्र में देर रात एक यात्री बस संदिग्ध हालात में जलकर पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस जाँच में जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला है। बस में आग किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि बस में तैनात खलासी ने ही लगाई थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने साथियों को गुमराह करने और खुद को बेकसूर साबित करने के लिए घटनास्थल पर वीडियो भी बनवाया था, जिससे बाद में उसकी पोल खुल गई।

पैसों की टालमटोल से था खफा

जानकारी के अनुसार, बस मालिक संदीप साहू ने बस की सुरक्षा के लिए यूपी के आजमगढ़ निवासी खलासी शेरप्रताप सिंह (29) और दो अन्य कर्मचारियों को बस के पास ही रहने को कहा था। वारदात वाली रात दो कर्मचारी गर्म कपड़े लेने गाँव चले गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर शेरप्रताप ने बस की सीट में आग लगा दी और चुपचाप घाटी की तरफ नीचे उतर गया। सूत्रों ने बताया कि खलासी शेरप्रताप बस मालिक द्वारा पैसे देने में की जाने वाली टालमटोल और कथित कंजूसी से काफी नाराज था।

Read More Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव

कुछ देर बाद जब साथी कर्मचारी लौटे, तो शेरप्रताप ने उन्हें झूठी कहानी सुनाई कि अज्ञात लोगों ने बस में आग लगा दी है। कर्मचारियों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

Read More जंगल में मवेशी चराना पड़ा भारी, अचानक सामने आया भालू; दो ग्रामीणों पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत

बचने के लिए बनाया था सेल्फी वीडियो

बस मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जब मामले की जाँच शुरू की, तो कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने की घटनाएँ पहले भी हो चुकी थीं, लेकिन हर बार जाँच ठंडे बस्ते में चली जाती थी। इस बार भी शेरप्रताप पूछताछ में पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा।

जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। जाँच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले आग लगाने की कोशिश के बाद, आग बुझाते हुए अपना एक वीडियो भी बनवा लिया था। उसकी योजना थी कि अगर कभी पुलिस जाँच करेगी, तो वह इस वीडियो को दिखाकर खुद को निर्दोष साबित कर देगा।

शेरप्रताप ने पुलिस को बताया कि आग तेज़ होने और बस पूरी तरह लपटों की चपेट में आने तक वह वहीं खड़ा रहा। जब आग बहुत ज़्यादा भड़क गई, तो वह खुद को बचाने के लिए घाटी की तरफ भाग गया और बाद में लौटकर अज्ञात हमले का झूठा किस्सा सुनाया 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ बस में आग लगाकर मालिक को बड़ा नुकसान पहुँचाया और फिर बचने के लिए झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने आरोपी शेरप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की विस्तृत पूछताछ जारी है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार