सड़कों पर कानून का राज खतरे में, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने का दिया आदेश

सड़कों पर कानून का राज खतरे में, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने का दिया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की अध्यक्षता में, राज्य में सड़कों और नेशनल हाईवे पर बढ़ती स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और बर्थडे सेलिब्रेशन पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर रहे हैं, जबकि सरकार की गाइडलाइंस सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं।

गंभीर हालात को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर अब भी सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो न्यायालय खुद आवश्यक निर्देश जारी करेगा। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

पुलिस के उदासीन रवैये के बावजूद हाल ही में बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर एक युवक कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करता नजर आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और संबंधित वाहन जब्त कर एफआईआर दर्ज की।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

हाईकोर्ट ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए सरकार और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी होगी, नहीं तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार