रायपुर में क्रिकेट का महासंग्राम! आज पहुंचेगी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, कल गूंजेगा नेट्स में बल्ले-गेंद का शोर

रायपुर में क्रिकेट का महासंग्राम! आज पहुंचेगी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, कल गूंजेगा नेट्स में बल्ले-गेंद का शोर

रायपुर: रांची में शानदार जीत के साथ वनडे सीरीज़ की शुरुआत करने के बाद टीम इंडिया सोमवार शाम रायपुर पहुंचने वाली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम भी चार्टर्ड विमान से राजधानी में लैंड करेगी। इसके बाद 2 दिसंबर को दोनों टीमें अभ्यास में जुटेंगी, जहां दोपहर 1.30 बजे साउथ अफ्रीका मैदान पर उतरेगा और शाम 5.30 बजे टीम इंडिया नेट्स में पसीना बहाएगी। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 3 दिसंबर को वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए शहर में क्रिकेट का रोमांच अब चरम पर है।

बीसीसीआई के क्यूरेटर्स ने मैच के लिए मैदान और पिच टेकओवर कर लिया है. क्यूरेटर्स ने रविवार को बताया कि रायपुर स्टेडियम की आउटफील्ड रांची स्टेडियम से तेज रहेगी, क्योंकि यहां मैदान में नियमित फर्टिलाइजर के उपयोग के साथ ही समय पर वाटरिंग और खुली धूप के कारण यह बेहतर बन चुका है. पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है. दूसरे सत्र में ओस के कारण यहां की बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को मुश्किल होगी. लक्ष्य बचाने उतरे गेंदबाजों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है. बीसीसीआई के क्यूरेटर्स आने के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के क्यूरेटर्स अभी पिच को बेहतर बनाने के लिए रोलिंग हल्के रोलर से कर रहे हैं. इसके बाद रात में ओस से बचाने के लिए इसे ढंका जा रहा है. यहां दोपहर 2 बजे की धूप सेंटर पिच नंबर 5 व 6 को दी जा रही है.

स्टेडियम के पास टिकट काउंटर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले दर्शकों को केवल 2 दिसंबर की शाम तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएंगे। इसके बाद दर्शकों की सुविधा के लिए नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अस्थायी टिकट काउंटर खोलने की अनुमति क्रिकेट संघ ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण से मांगी थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में 3 दिसंबर को खुलने वाले टिकट काउंटर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

पहली बार लगेगा स्पाइडर कैमरा
रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआई की ब्रॉडकॉस्टिंग टीम ने मैदान के ऊपर बीचों-बीच स्पाइडर कैमरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी के साथ मैदान के चारों ओर लगभग 4 के अल्ट्रा क्वालिटी के 40 अतिरिक्त कैमरे भी लगाये जा रहे हैं. इसी प्रकार स्टेडियम के चारों ओर अधिकृत विज्ञापन एजेंसियों के बोर्ड बाउंड्री के पार लगाने का काम 1 दिसंबर को सुबह से शुरू कर दिया जाएगा.

Read More महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार