पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की गिरफ्तारी पर ‘सर्वे’ और सियासत: भिलाई में थाने का घेराव, बघेल की अमित शाह को खुली चुनौती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की गिरफ्तारी पर ‘सर्वे’ और सियासत: भिलाई में थाने का घेराव, बघेल की अमित शाह को खुली चुनौती

भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब भिलाई शहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कथित सर्वे कर रहे 6 लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पकड़े गए सभी लोग गाजियाबाद की कंपनी ‘वाट्स इंडिया थिंक्स’ के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग इलाकों में लोगों से राजनीतिक सवाल पूछ रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सर्वे में शराब घोटाला केस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे, जिसे पार्टी ने साजिश करार दिया। इसी को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सभी 6 लोगों को लेकर भट्टी थाना पहुंच गए।gifs8_1766250639

थाने के बाहर जुटी भीड़, बढ़ी सुरक्षा
घटना की जानकारी मिलते ही महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सर्वे करने वालों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि ये लोग यूपी और पंजाब से आकर विपक्ष को बदनाम करने और फंसाने के इरादे से इस तरह का सर्वे कर रहे हैं।gifs11-11766251229_1766253930

भूपेश बघेल का पलटवार: “इन हथकंडों से डरूंगा नहीं”
इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, अमित शाह जी! इन हथकंडों से डरूंगा नहीं। मुझे बदनाम करने के तमाम प्रयासों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री सर्वे करवा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 70 टीमें भेजकर लोगों से पूछा जा रहा है कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए? बघेल ने आगे कहा कि भिलाई में जब एक टीम पकड़ी गई, तब इस पूरे सर्वे का राज सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधिसम्मत कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक सर्वे कराए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।e3eb36c2-52a8-40c8-b1b3-d75a4c11bf2b_1766246963

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

कांग्रेस का आरोप: विपक्ष को फंसाने की साजिश
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सर्वे में यह सवाल भी पूछा जा रहा था कि यदि शराब घोटाले में कुछ लोग जेल गए हैं, तो क्या पूर्व मुख्यमंत्री को भी जेल जाना चाहिए। पार्टी इसे राजनीतिक बदनाम करने की साजिश बता रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटनाक्रम ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Read More छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच