विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर

विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर

बिलासपुर : शहर में शिक्षा, जनसुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। विधायक अमर अग्रवाल की पहल से स्वीकृत राशि से शहर के स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक भवनों में विकास कार्य कराए जाएंगे। कहीं नए कमरे और हॉल बनेंगे, तो कहीं शेड, शौचालय, चेंजिंग रूम और सांस्कृतिक मंच तैयार किए जाएंगे। पुराने भवनों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के साथ ही 30 सरकारी संस्थानों में वाटर कूलर लगाने की भी व्यवस्था की गई है। इन कार्यो से विद्यार्थियों के साथ ही शहर के अलग-अलग वार्डो में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं मिलेंगी।

स्कूल-कॉलेजों में बढ़ेंगी सुविधाएं, कहीं नए कमरे तो कहीं बनेगा हॉल

स्वीकृत राशि से शहर के शैक्षणिक संस्थानों में जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टॉयलेट और चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। सरकंडा स्थित पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल में हॉल बनाया जाएगा, जबकि पंडित देवकीनंदन स्कूल में अतिरिक्त कमरा और शौचालय तैयार होगा। स्वामी आत्मानंद कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, राजेंद्र नगर स्कूल में तीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यो से शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का विस्तार होगा।

Read More 30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल

वार्डो में बनेंगे सामुदायिक भवन, हॉल और सांस्कृतिक मंच

Read More Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार

शहर के अलग-अलग वार्डो में भी विकास कार्यो को मंजूरी दी गई है। इसके तहत सामुदायिक भवन, हॉल, शेड और सांस्कृतिक मंचों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पुराने भवनों की मरम्मत और जीर्णोद्धार कर उपयोग के योग्य बनाया जाएगा। कल्पना विहार, नेहरू नगर-महावीर नगर, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कुदुदंड, गोंड़पारा, पंचशील बुद्ध विहार, साईं धाम तोरवा, लंबोदर नगर, अशोक नगर, अरविंद नगर-जोरापारा और लोधीपारा सहित शहर के कई क्षेत्रों में निर्माण और मरम्मत के काम होंगे। इन सुविधाओं से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए स्थानीय लोगों को बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेंगे।

30 सरकारी संस्थानों में लगेंगे वाटर कूलर

शहर में पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए 30 लाख रुपए की लागत से 30 सरकारी संस्थानों में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्रत्येक संस्थान में एक लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे कॉलेजों, अस्पतालों, न्यायालय परिसर और सरकारी स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। सीएमडी कॉलेज, डीपी विप्र महाविद्यालय, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा पीजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय बिलासा कन्या पीजी कॉलेज, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, सिम्स, जिला अस्पताल और जिला न्यायालय परिसर में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा जरहाभाठा, राजेंद्र नगर, शंकर नगर, बंधवापारा, सरकंडा, तोरवा, जूना बिलासपुर, कुदुदंड और सिंधी कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता : अमर अग्रवाल

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। स्कूलों और कॉलेजों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्वीकृत विकास कार्यों से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार   125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल