छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सख्त फैसला: अनुकंपा नौकरी के साथ सास की देखभाल अनिवार्य, लापरवाही पर हो सकती है सेवा समाप्त

 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सख्त फैसला: अनुकंपा नौकरी के साथ सास की देखभाल अनिवार्य, लापरवाही पर हो सकती है सेवा समाप्त

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अहम और सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी किसी प्रकार का अधिकार या विरासत नहीं, बल्कि परिवार को आर्थिक संकट से उबारने का एक माध्यम है। ऐसे में लाभार्थी पर यह कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है कि वह मृतक कर्मचारी के आश्रितों की देखभाल सुनिश्चित करे।

मामला अंबिकापुर से जुड़ा है, जहां एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पति और बेटे की मृत्यु के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति के बावजूद बहू ने उनका भरण-पोषण करना बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर अदालत ने कहा कि यदि अनुकंपा नियुक्त व्यक्ति अपने आश्रितों की जिम्मेदारी नहीं निभाता, तो उसकी नौकरी रद्द की जा सकती है।

न्यायालय ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि परिवार की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे मामलों में यदि जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं होता, तो संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई कर सकता है। यह फैसला भविष्य के मामलों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है, जिसमें पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।

Read More Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना