कार-बाइक खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जून की ये 3 तिथियां मानी जा रही हैं शुभ

कार-बाइक खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जून की ये 3 तिथियां मानी जा रही हैं शुभ

नई कार, बाइक या स्कूटर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। ऐसे में कई लोग वाहन खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त और तिथि का विशेष ध्यान रखते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जून माह में वाहन खरीदने के लिए तीन विशेष तिथियां बेहद शुभ मानी जा रही हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में अधिकमास (मलमास) चल रहा है, जो 15 जून तक रहेगा। इसके बाद निज ज्येष्ठ माह प्रारंभ होगा। शास्त्रों में बताया गया है कि शुभ कार्यों में सही समय का चयन सकारात्मक परिणाम देता है।

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां

Read More करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश

17 जून (बुधवार)
यह दिन वाहन खरीदने के लिए शुभ माना गया है। बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल को छोड़कर वाहन खरीदने पर जीवन में स्थिरता, कार्यों में सफलता और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है।

Read More Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी

24 जून (बुधवार)
यह जून माह का सबसे प्रभावशाली मुहूर्त माना जा रहा है। चित्त नक्षत्र में वाहन खरीदना सौभाग्यदायक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह मुहूर्त सभी राशियों के लिए अनुकूल है और वाहन से जुड़ी परेशानियों एवं छोटी दुर्घटनाओं से बचाव का संकेत देता है।

27 जून (शनिवार)
शनिवार के दिन उत्तराभाद्र नक्षत्र में वाहन खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन वाहन खरीदने पर भगवान शनि, भगवान हनुमान और भगवान वेंकटेश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वाहन खरीदने के बाद क्या करें?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नई कार, बाइक, स्कूटर, ट्रैक्टर, वैन या अन्य वाहन खरीदने के बाद मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। साथ ही वाहन पर स्वास्तिक चिन्ह लगाने की परंपरा भी सकारात्मक ऊर्जा और मंगलकामना से जुड़ी मानी जाती है।

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त