बिलासपुर में भीषण जल संकट 70 वार्ड और सिर्फ 35 टैंकर प्यासे लोग और निगम का मैनेजमेंट फेल

बिलासपुर में भीषण जल संकट 70 वार्ड और सिर्फ 35 टैंकर प्यासे लोग और निगम का मैनेजमेंट फेल

बिलासपुर शहर में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है और इसके साथ ही पानी की भारी किल्लत ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है और पंपों के लगातार खराब होने से लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। नगर निगम का जल प्रबंधन पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। शहर में कुल 70 वार्ड हैं लेकिन निगम के पास लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए सिर्फ 35 टैंकर मौजूद हैं। इसका सीधा मतलब है कि दो वार्डों के बीच सिर्फ एक टैंकर की व्यवस्था है। मोहल्लों में लोगों को पानी के टैंकर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। तालापारा जैसे इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि पानी भरने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और बच्चे तक बर्तन लेकर टैंकर के ऊपर चढ़ने को मजबूर हैं।

जोन कार्यालयों की लापरवाही 

हर जोन में नगर निगम ने कंट्रोल रूम बनाया है। पाइप लाइन में लीकेज गंदा पानी या पानी नहीं आने की समस्या का समाधान जोन स्तर पर ही होना चाहिए। लेकिन जोन के अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नतीजा यह है कि सारा काम और दबाव जल शाखा यानी विकास भवन पर आ गया है। इस गर्मी में जल स्तर गिरने से राहत देने के लिए निगम ने पूरे शहर में सिर्फ 15 नए बोर किए जो नाकाफी साबित हो रहे हैं।

 महीने भर में 175 पंप बिगड़े

शहर में लो प्रेशर एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक हर दिन चार से छह पंप खराब हो रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर ही 175 पंप बिगड़ चुके हैं। अभी सरकंडा खमतराई बिजौर अशोक नगर और तोरवा में बोर और पंप खराब होने की शिकायतें पेंडिंग हैं। इसके कारण पूरे शहर की वाटर सप्लाई चरमरा गई है।

Read More पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 

 नेता कर रहे नारियल फूटने का इंतजार

सभापति विनोद सोनी ने इस पूरी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वह पिछले चार महीने से व्यवस्था सुधारने के लिए पत्र लिख रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने समय रहते काम नहीं किया जिससे यह संकट इतना गहरा गया। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि निगम में नए टैंकर आ चुके हैं लेकिन अधिकारी इसके उद्घाटन और नारियल फोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। खुद मेयर पूजा विधानी के इलाके में भी पानी की भयंकर समस्या थी जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया तब जाकर वहां सुधार हुआ।

Read More भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

शहर के इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी
  • तालापारा मगरपारा और कुम्हारपारा में करीब 10 हजार घरों में सप्लाई होती है लेकिन इनमें से करीब 5 हजार घरों में लो प्रेशर की भारी समस्या है।
  •   सिरगिट्टी इलाके में तीन से चार हजार घर प्रभावित हैं। यहां एक पंप पिछले एक हफ्ते से खराब पड़ा है जिसे अब तक सुधारा नहीं जा सका है।
  •  देवरीखुर्द वार्ड में तालाब सूखने से जलस्तर काफी गिर गया है। कई इलाकों में टैंकर से पानी देना मजबूरी बन गया है।
  •   तिफरा के खूबचंद बघेल नगर में 16 हजार की आबादी है। यहां के कई हजार घरों में पानी की गंभीर समस्या है और टैंकर भी कम पड़ रहे हैं।
  •  सरकंडा के वार्ड 62 और 66 में बोर खराब होने से स्थिति बिगड़ गई। सुधार के बाद यह बोर फिर से खराब हो गया।
  •  विनोबा नगर और विद्यानगर में सीधे बोर से सप्लाई होती है लेकिन मशीन में खराबी आते ही लोगों का संकट बढ़ जाता है।
  •  बहतराई के वार्ड 49 में भी पानी की दिक्कत है। लोगों का आरोप है कि टैंकर मांगने पर कई बार दोपहर के बाद पहुंचता है। 

 

 मेयर बोली....

इस पूरे मामले में मेयर पूजा विधानी का कहना है कि शहर में जहां भी पानी की दिक्कत है वहां टैंकरों के जरिए सप्लाई की जा रही है। 70 वार्डों के लिए 35 टैंकर होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि 12 नए टैंकर खरीदे गए हैं। एक टैंकर कई इलाकों में जाकर पानी बांट रहा है। बोर के बार बार खराब होने पर मेयर ने कहा कि पंप जल्द ठीक करने का प्रयास रहता है। कई बार ऑपरेटर समय पर मशीन बंद नहीं करते जिससे बोर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह खराब हो जाता है। निगम रोज 7 करोड़ 20 लाख लीटर पानी सप्लाई का दावा कर रहा है लेकिन शहर की प्यास बुझाने में यह सिस्टम पूरी तरह हांफ रहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

Jhiram Valley Case: झीरम पर फैसले से पहले सियासी हलचल तेज, भूपेश बघेल ने NIA जांच पर उठाए सवाल; बोले- ‘साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंची जांच’ Jhiram Valley Case: झीरम पर फैसले से पहले सियासी हलचल तेज, भूपेश बघेल ने NIA जांच पर उठाए सवाल; बोले- ‘साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंची जांच’
‘हर जगह मुझे टॉर्चर किया जा रहा…’ विवादों में रही नाबालिग का नया वीडियो वायरल, PM मोदी पर फिर टिप्पणी का दावा, देखे वीडियो
Assam Jail HIV Cases: असम की 31 जेलों में 226 कैदी HIV पॉजिटिव, रिपोर्ट के बाद सरकार अलर्ट; संक्रमण के हालात की होगी जांच
शामली एनकाउंटर के बाद खुली मोहित की क्राइम कुंडली: 5-6 साल में अपराध की दुनिया में बढ़ा कदम, परिवार से भी बना लिया था फासला
‘रखैल’, ‘चरित्रहीन’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों पर रोक, हाई कोर्ट के आदेशों से लेकर एफआईआर तक बदलेगी भाषा
छत्तीसगढ़ में खुली जेल के नियम तय: अच्छे आचरण वाले कैदियों को मिलेगी ‘खुली हवा’, हत्या-बलात्कार और POCSO मामलों के दोषियों की नो एंट्री
बहुला चौथ आज, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर माताओं ने रखा व्रत
सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर में सुबह से झमाझम
बिजली निजीकरण पर सियासत तेज! CM साय ने कांग्रेस के आरोपों को बताया ‘भ्रामक’, बोले- सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं
Delhi Bus Crime: पर्दों की आड़ में 47 KM तक कथित दरिंदगी! स्लीपर बस से जुड़ा मामला, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
Poco X8 Series Launch: 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा नया फोन, 4 सितंबर को होगी एंट्री