BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ की शान पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के ICU में भर्ती; हालत गंभीर

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ की शान पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के ICU में भर्ती; हालत गंभीर

रायपुर.छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक विशेष टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनके अस्वस्थ होने की खबर से प्रदेश और कला जगत में चिंता की लहर है।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीजन बाई को शुरुआत में एम्स के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया था। ट्रॉमा यूनिट में डॉ. नमन द्वारा उनका प्रारंभिक उपचार किया गया। इसके बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में शिफ्ट कर दिया गया है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Read More 1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार

वर्तमान में तीजन बाई का इलाज जनरल मेडिसिन के प्रो. डॉ. प्रीतम वासनिक की विशेष देखरेख में चल रहा है। एम्स प्रबंधन ने उनके उपचार के लिए विशेषज्ञों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है। इस टीम में मेडिसिन विभाग से डॉ. प्रणिता, पल्मोनरी मेडिसिन (श्वसन रोग) से डॉ. रंगनाथन और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शामिल हैं, जो पल-पल उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर

स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा एम्स

एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने बताया कि एम्स का क्रिटिकल केयर यूनिट सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। चिकित्सकों का दल तीजन बाई की गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

गौरतलब है कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की वह अनमोल धरोहर हैं जिन्होंने 'पंडवानी' लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कला के क्षेत्र में उनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए ही उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों— पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। प्रदेश भर में उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता