CM बनते ही बढ़ीं डीके शिवकुमार की मुश्किलें! मंत्रालय बंटवारे पर फिर नाराजगी, शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे मंत्री

CM बनते ही बढ़ीं डीके शिवकुमार की मुश्किलें! मंत्रालय बंटवारे पर फिर नाराजगी, शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे मंत्री

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार को लगातार राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पहले वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी की नाराजगी चर्चा में रही, वहीं अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतों को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं, जिससे राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, कृष्णा बायरे गौड़ा को ग्रेटर बेंगलुरु डेवलपमेंट विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु विकास से जुड़े कुछ अहम विभाग मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने पास रख लिए हैं, जिससे असंतोष की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले रामलिंगा रेड्डी भी इसी मुद्दे को लेकर नाराज हुए थे और विभागों के बंटवारे पर सवाल उठाए थे।

इसी बीच विधायक रिजवान अरशद भी दिल्ली पहुंचे हैं, जिन्हें शिवकुमार का करीबी माना जाता है। माना जा रहा है कि वे मंत्रिमंडल में जगह पाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि कैबिनेट में अभी कई पद खाली हैं। दूसरी ओर, वरिष्ठ मंत्री केएच मुनियप्पा ने भी अपने विभाग को लेकर असंतोष जताया है। लगातार सामने आ रही नाराजगियों ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी डीके शिवकुमार के लिए संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होने वाला है।

Read More NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत

Latest News

एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं
सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस