पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं पर शिकंजा! पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, वसूली और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं पर शिकंजा! पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, वसूली और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बिधाननगर नगर निगम के पूर्व चेयरमैन और पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को एक कारोबारी से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए सोमवार रात रायगाछी स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कारोबारी पर आर्थिक दबाव बनाकर धन की मांग की गई थी। मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई और उसके आधार पर कार्रवाई की गई। सब्यसाची दत्ता बंगाल की राजनीति का चर्चित चेहरा रहे हैं और बिधाननगर नगर निगम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी ने राज्य की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

राजनीतिक सफर की बात करें तो दत्ता वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्होंने बारासात सीट से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब राज्य में कई अन्य मामलों को लेकर भी जांच एजेंसियां सक्रिय हैं।

Read More Youth Congress Election: एमपी से पहुंचे युवाओं की वोटिंग पर बवाल, फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया मुंगेली; थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू

उधर, नंदीग्राम के टीएमसी नेता अब्दुल अलीम अलराजी को भी वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधानसभा हस्ताक्षर विवाद मामले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee को सीआईडी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। इन घटनाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है।

Read More NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी