रायपुर नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 6 व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी, 50 लाख से अधिक बकाया कर वसूला

रायपुर नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 6 व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी, 50 लाख से अधिक बकाया कर वसूला

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जोन-10 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू और जोन-10 के कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने वर्षों से कर बकाया रखने वाले 6 व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया।

वार्ड और बकाया कर का विवरण
यह कार्रवाई जोन-10 के वार्ड 50, 52, 53 और 56 में की गई। निगम की जांच में पता चला कि इन परिसरों पर कुल 50,72,839 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान 4,41,012 रुपये की तत्काल वसूली की गई, जबकि तीन बकायेदारों ने शेष राशि जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा।image-111-1024x576

कार्रवाई में राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद
इस कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी और अन्य सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गईं।image-1-21

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

निगम का संदेश: बकाया कर पर सख्ती जारी रहेगी
नगर पालिक निगम ने स्पष्ट किया है कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नगर निगम के राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके और शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। यह कदम निगम की सख्त नीतियों और कर संग्रह में पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच