कानून से ऊपर रसूख? विधायक के बेटे को गिरफ्तारी के बाद थाने से जमानत

कानून से ऊपर रसूख? विधायक के बेटे को गिरफ्तारी के बाद थाने से जमानत

रायपुर। राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम चौक के पास हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामला जमानती धाराओं में दर्ज होने के चलते आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस प्रकरण में न तो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और न ही आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है।

घटना रविवार रात की है, जब अग्रसेन धाम चौक के पास एक कार ने बाइक सवार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। कार विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह चला रहा था। टक्कर के बाद बाइक सवार त्रिभुवन सिंह उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस थाने पहुंचाया, जहां उसे देर रात छोड़ दिया गया। बाद में मंगलवार को पुलिस ने दोबारा लक्की सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच