SIR जांच में चौंकाने वाला खुलासा, लाखों फर्जी नाम वोटर लिस्ट में

SIR जांच में चौंकाने वाला खुलासा, लाखों फर्जी नाम वोटर लिस्ट में

बिलासपुर। जिले में चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान (SIR) के दौरान हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिला निर्वाचन विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मतदाता सूची में दर्ज बड़ी संख्या में नाम जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। अब इस गंभीर गड़बड़ी को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बिलासपुर जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 16 लाख 75 हजार मतदाता दर्ज थे। घर-घर जाकर किए गए सघन सत्यापन में केवल 13 लाख 9 हजार मतदाताओं के नाम ही सही पाए गए, जबकि करीब 3 लाख 65 हजार नाम हटाने की तैयारी की जा रही है।

जांच में सामने आया कि चार बार सत्यापन के बावजूद 1 लाख 4 हजार से अधिक मतदाता अपने दर्ज पते पर नहीं मिले। वहीं, करीब 1 लाख 70 हजार लोग स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर निवासरत पाए गए, लेकिन उनके नाम अब भी पुरानी मतदाता सूची में बने हुए थे। सबसे गंभीर स्थिति मृत मतदाताओं को लेकर सामने आई। जिले में 71 हजार 752 ऐसे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए, जिनका पहले ही निधन हो चुका है। निर्वाचन विभाग अब इन सभी नामों को हटाने की औपचारिक प्रक्रिया में जुट गया है।

विधानसभा-वार स्थिति पर नजर डालें तो बिलासपुर शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक गड़बड़ी सामने आई, जहां लगभग 35 प्रतिशत मतदाता सूची में त्रुटियां पाई गईं। वहीं कोटा विधानसभा क्षेत्र की सूची जिले में सबसे अधिक सटीक और संतुलित बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक सत्यापन अभियान के बाद मतदाता सूची पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, सटीक और भरोसेमंद बनेगी, जिससे फर्जी मतदान की आशंकाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। आने वाले चुनावों में इस शुद्धिकरण अभियान का असर कितना कारगर साबित होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच